ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले में भखारा के निकट सेमरा-सी में देवांगन समाज के 57 अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि आवंटित करने और सामाजिक भवन को बनाने के लिए 25 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज के बुजुर्गों ने सालों से जो सम्मान और नाम व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में कमाया है, इसके लिए उन्हें महाजन कहकर सम्मानित किया जाता रहा है। उस मान सम्मान को आगे भी कायम रखा जाए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवांगन समाज के साथ अन्य प्रदेशवासियों से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आव्हान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की पहल पर हर निगम क्षेत्र में बनाए जा रहे सी-मार्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण हुनर, शिल्पकार, बुनकर, कुम्हार,महिला समूह द्वारा तैयार उत्पाद को शहर के बाजार में बिक्री के लिए जगह मिलेगी, वहीं उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क हर ब्लॉक के दो चिन्हांकित गौठानों में बनाए जा रहे हैं। वहां कार्यरत महिला समूह हॉलर मिल, दाल मिल, घानी आदि के जरिए ग्रामीण उद्योग स्थापित कर सकेंगी। गौरतलब है कि राज्य में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए इस साल 600 करोड़ का बजट प्रावधानित किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के प्रतिभाशाली युवक युवतियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्री आशीष देवांगन, कमिश्नर नगर निगम रिसाली भिलाई, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश देवांगन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर और अनाउंसर श्री हरीश देवांगन, ब्लड डोनर श्री विजेंद्र देवांगन, महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक सुश्री दिव्या देवांगन शामिल थीं।कार्यक्रम में धमतरी नगर निगम महापौर श्री विजय देवांगन ने देवांगन समाज के 57 अधिवेशन का संक्षिप्त परिचय दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी नगरीय निकायों में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, राजीव युवा मितान क्लब, पुरानी पेंशन योजना बहाली आदि की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, नगर पंचायत कुरूद के अध्यक्ष श्री तपन चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक कुरूद श्री लेखराम चंद्राकर, पूर्व विधायक धमतरी श्री हर्षद मेहता, देवांगन समाज के जिलाध्यक्ष श्री भोलानाथ देवांगन, महापौर नगर निगम बीरगांव श्री नंदलाल देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित थे।

रायपुर एम्स में कोविड रोगियों के लिए 500 तक बिस्तर बढ़ाने की तैयारी…
किसानों को मदद पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य: कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे
Big news : बीजापुर में 25 नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने सरेंडर, एक करोड़ का इनामी शामिल
Good News : ठोस अपशिष्ट से बनेगा कम्प्रेस्ड बायोगैस, जामुल में लगेगा प्लांट…. 150 मिट्रिक टन जैव ईंधन का होगा उत्पादन
पावर हाउस में निर्मित हो रहे महिला मार्केट का महापौर ने किया निरीक्षण…. निर्माण कार्य में तेजी लाने दिए सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों के सशक्तिकरण में सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण : भूपेश बघेल
Next Article गुरु तेग बहादुर की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल : मुख्यमंत्री

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?