ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस स्मृति दिवस : शहीद स्मारक ग्राउण्ड में वीर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, परिजनों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद स्मारक ग्राउण्ड में वीर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, परिजनों को किया सम्मानित

By Mohan Rao
Published: October 21, 2024
Share
पुलिस स्मृति दिवस
SHARE

भिलाई। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई प्रांगण में स्थापित शहीद स्मारक ग्राउण्ड में सोमवार को “पुलिस स्मृति दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, सेनानी प्रथम वाहिनी राजेश कुकरेजा सहित  मौजूद अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर, 1959 को भारत और तिब्बत के बीच 2,600 मील की सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ के 10 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन वीर पुलिस जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाता है और तब से लेकर आज पर्यन्त हम सभी एकत्रित होकर उन वीर पुलिस जवानों का स्मरण करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी तथा देशप्रेम और बलिदान की सर्वोच्च परम्परा स्थापित की है। 21 अक्टूबर का यह दिन, उन सभी पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने कर्तव्य परायणता में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

एक साल में शहादत देने वाले जवानों के नाम का वाचन
कार्यक्रम के दौरान 1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए पुलिस जवानों के नामों का वाचन किया गया। इस अवधि में 216 पुलिस जवान शहीद हुए। आंध्र प्रदेश-02, अरूणाचल प्रदेश-02, असम-06, बिहार-15, छत्तीसगढ़-11, झारखण्ड-04, कर्नाटक-05, केरल-01, मध्यप्रदेश-23, महाराष्ट्र-03, मणिपुर-06, मेघालय-01, नागालैण्ड-04, उड़ीसा-02, पंजाब-02, राजस्थान-20, तमिलनाडू-05, तेलंगाना-01, त्रिपुरा-03, उत्तर प्रदेश-02, उत्तराखण्ड-04, पश्चिम बंगाल-09, अण्डमान एण्ड निकोबार द्वीप-01, दिल्ली-05, जम्मू एण्ड कश्मीर-07, बीएसएफ-19, सीआईएसएफ-06, सीआरपीएफ-23, आईटीबीपी-06, एसएसबी-02, एफएस, सीडी एण्ड एचजी 02, आरपीएफ-14 के वीर पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य परायणता के दौरान अपने प्राणों की आहूति दी है।

कार्यकम परेड में प्रथम वाहिनी, सातवी वाहिनी भिलाई, 14वी वाहिनी धनोरा, 21वी वाहिनी करकाभाट, जिला बालोद, जिला बेमेतरा का बल सम्मिलित था। परेड द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के अन्तिम दौर में मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल गर्ग के द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को शाल, श्रीफल भेंट कर उनकी समस्या सुनी और उनके तत्काल निराकरण के आदेश दिये। शहीद परिवारजनों के साथ उन्होंने सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई। कार्यक्रम में एम. भार्गव एडिशनल कलेक्टर, रामकृष्ण साहू पुलिस अधीक्षक बेमेतरा, एसआर भगत पुलिस अधीक्षक बालोद, चिराग जैन, वेदव्रत सिरमौर, सत्यनारायण राठौर, अरूण गजपाल, सबा अंजुम उप सेनानी प्रथम वाहिनी, मीता पवार उप सेनानी 7वीं वाहिनी छसबल भिलाई, जयलाल मरकाम सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, संदीप मोरे सहायक सेनानी शिवकुमार निषाद, सहायक सेनानी गोरखनाथ प्रसाद, सहायक सेनानी, सातवीं वाहिनी उपस्थित रहे।

एक राष्ट्र एक चुनाव समय की मांग, पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा बोले- इसी से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
व्हाइट बॉडीकॉन में स्टनिंग पोज देती नजर आईं राशि खन्ना, फैंस हुए मदहोश…
बड़ी घटना: सीआरपीएफ जवान ने साथियों पर की एके-47 से फायरिंग…. 4 जवानों की मौत 3 घायल…. जाने क्या है घटना की वजह
कोराना से राहत भी आफत भी: देश में 70 दिनों बाद सबसे कम 84,332 नए मामले… 4002 की मौतों ने बड़ाई टेंशन
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के लिए बन रहा बेहतर माहौल, अंदरुनी इलाकों में भी खुले महाविद्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में लगा स्वच्छता चौपाल, रेलवे अफसरों ने यात्रियों को बताया सफाई का महत्व
Next Article स्वच्छता वीर सम्मान समारोह : राज्यपाल रमेन डेका ने कहा- स्वच्छता की जिम्मेदारी हम सभी की है

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?