ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग के अस्थि रोग विभाग की सफलता: घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्ग का सफलता पूर्वक हुआ नी ट्रांसप्लांट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग के अस्थि रोग विभाग की सफलता: घुटने के दर्द से परेशान बुजुर्ग का सफलता पूर्वक हुआ नी ट्रांसप्लांट

By @dmin
Published: September 7, 2021
Share
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
Success of Orthopedic Department of SR Hospital Chikhali Durg
SHARE

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग के अस्थि रोग विभाग ने एक फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित की। हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के पहले बुजुर्ग घुटने के दर्द से काफी परेशान था उसे चलने फिरने में दिक्कत होती थी। एसआर हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अस्थि व वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने ऑपरेशन कर घुटने का प्रत्यारोपण किया। अब बुजुर्ग पूरी तरह स्वस्थ है और चलने फिरने भी लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार ओटेबंद निवासी बुजुर्ग लगभग सप्ताह भर पहले घुटनों में दर्द की परेशानी को लेकर एसआर हॉस्पिटल पहुंचा था। अस्थी व वात रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा ने इनका एक्स-रे करने के बाद समस्या को जाना। मरीज के घुटने खराब हो चुके थे और यह एडवांस स्टेज में पहुंच चुका था। तब डॉक्टर सिन्हां ने ऑपरेशन कर नी ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। इसके बाद डॉक्टर सिन्हा और उनकी टीम ने बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण कर बुजुर्ग के घुटने को पूरी तरह से ठीक किया। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग को पहले जैसी तकलीफ नहीं है रोजाना दी जा रही फीजियो थेरेपी के कारण अब बुजुर्ग चलने फिरने भी लगा है।

चलने फिरने में हो रही थी काफी दिक्कत
एसआर हॉस्पिटल के अस्थि व वात रोग विशेषज्ञ दीपक सिन्हा ने बताया कि जब बुजुर्ग हमारे हॉस्पिटल में आया था तो उन्हें चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। आमतौर पर उम्र बढऩे के साथ इस तरह की समस्याएं आती हैं। एक्स-रे निकालने के बाद पता चला कि बुजुर्ग का घुटना काफी खराब हो चुका है और एडवांस स्टेज में है। ऐसी समस्या होने पर शुरुआती स्टेज में एक्सरसाइज योग वगैरह से आराम मिलता है, लेकिन बुजुर्ग की समस्या एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी थी। उसके बाद हमने ऑपरेशन करने ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। हमने ऑपरेशन कर घुटने के खराब हो चुके हिस्से को निकाल दिया और उसकी जगह आर्टिफिसियल घुटना ट्रांसप्लांट किया। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा अब बुजुर्ग चलने फिरने में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं करता।

2 साल पहले भी हुआ था ऑपरेशन
एसआर हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बताया कि ओटेबंद निवासी इस बुजुर्ग का 2 साल पहले भी एसआर हॉस्पिटल चीखली में ऑपरेशन हो चुका है। उस वक्त भी ऐसी ही समस्या थी उस दौरान ऑपरेशन कर उनका घुटना ठीक किया गया अब दोबारा दूसरे पैर में भी यह समस्या आई तो बुजुर्ग ने एसआर हॉस्पिटल पर पूरा भरोसा दिखाया और हमने भी सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। संजय तिवारी ने बताया कि संस्थान के अस्थि व वात रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक सिन्हा ने बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया है। डॉ सिन्हा व उनकी टीम ने बेहतर काम किया है। बुजुर्ग को प्रतिदिन फिजियोथेरेपी दी जा रही है अब वह पहले से बेहतर स्थिति में है चलने फिरने भी लगा है। संजय तिवारी ने बताया कि एससार हॉस्पिटल चिखली में चिकित्सा की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है विशेषकर ट्रामा सेंटर 24 घंटे कितनी सेवाएं दे रहे हैं। इस सफल ऑपरेशन में डॉक्टर दीपक सिन्हा, डॉ धर्मवीर चंद्राकर, डॉक्टर अश्वनी शुक्ला, डॉ नीलम चंद्राकर, डॉ हिमांशु चंद्राकर, डॉ मधुकर मिस्टर, विजय गवांडे, कुमारी हरि साहू, श्रीमती सीमा बरहरे, मनोहर, कैलाश, कुमारी आभा खूंटे ने अपनी सेवाएं प्रदान की है।

CG News : प्रेमिका को पाने की जिद, मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक, कड़ी मशक्क्त कर पुलिस ने उतारा नीचे
छत्तीसगढ़ में बीते तीन सालों में शिक्षा के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति…
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में पहली गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस ने बंगलूरू से 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता को पकड़ा
सरकार की योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से हो : मंत्री चौबे
Gustakhi Maaf: कांग्रेस को पड़ गया बेइज्जती कराने का शौक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Objectionable remarks on Brahmins: Chief Minister Bhupesh Baghel's father Nand Kumar Baghel arrested ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार… दिल्ली से लाया गया रायपुर
Next Article War with Corona: 1.87 crore vaccines have been administered so far in the state वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम क्षेत्र के 30 केन्द्रों में लगेंगे कोविशिल्ड के वैक्सीन.. प्रथम एवं द्वितीय डोज का लगाया जाएगा टीका… यहां पढ़े पूरा शेड्यूल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?