ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वियना में आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

वियना में आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी) | पीएम नरेंद्र मोदी ने वियना में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वह कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से दुखी हैं। उन्होंने कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में बंदूकधारियों ने सोमवार शाम को लॉकडाउन लागू होने से पहले बाहर घूम रहे लोगों पर गोलीबारी कर दी। इस आतंकी हमले में एक हमलावर समेत कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और 15 अन्य जख्मी हुए हैं। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”वियना में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से गहरा सदमा लगा है और दुखी हूं। भारत इस मुश्किल घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी कहा कि फ्रांसीसी ”आज रात हमले से प्रभावित हुए ऑस्ट्रिया के लोगों की पीड़ा और दर्द को साझा करते हैं।” उन्होंने लिखा, ”फ्रांस के बाद, यह दूसरा मित्र राष्ट्र है जिसपर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है… हम झुकेंगे नहीं। फ्रांस में हाल के हफ्तों में तीन हमले हुए हैं, जिसके लिए मुस्लिम कट्टरपंथियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। 

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने कहा, ”मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी पुलिस एक हमलावर को ढेर करने में सफल रही। उन्होंने कहा, ”हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे कि आतंकवादी हमें डराएं। हम हर तरीके से इन आतंकी हमलों से लड़ेंगे।”

पुलिस ने बताया कि शहर की एक सड़क पर रात आठ बजे के बाद कई गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी छह स्थानों पर हुई है। ऑस्ट्रिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि कई बंदूकधारी इसमें शामिल हैं और पुलिस का अभियान अब तक जारी है। गृह मंत्री कार्ल नेहम्मर ने सरकारी प्रसारक ओआरएफ को बताया, ”यह एक आतंकी हमला लगता है।” उन्होंने कहा कि हमलावर राइफलों से लैस थे। सेना से शहर के अहम स्थलों की सुरक्षा करने को कहा गया है ताकि पुलिस हमलावरों का पीछा कर सके।

वियना के मेयर माइकल लुडविंग ने कहा कि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से सात गंभीर रूप से जख्मी हैं। वियना में यहूदी समुदाय के प्रमुख ऑस्कर डॉयच ने बताया कि गोलीबारी की घटना शहर के प्रमुख यहूदी उपासनागृह के बाहर वाली सड़क पर हुई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमला इबादतगाह को निशाना बनाकर ही किया गया था या नहीं। उन्होंने ट्वीट किया कि उस वक्त उपासनागृह बंद था। 

च्युइंगम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे
व्याख्याता ने चार बच्चों की जानकारी छिपाई, राज खुला तो DPI ने किया बर्खास्त, तीन साल से चल रही थी कार्रवाई
Accident : कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया शख्स, मौत… प्राइवेट कंपनी में करता नौकरी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की
मंत्री ताम्रध्वज साहू व पीसीसी महासचिव जीतेन्द्र साहू के अनुशंसा से मिली ई-रिक्शा की सौगात, अब ई-रिक्शा से होगा कचरा कलेक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL 2020: दिल्ली दूसरे नंबर पर क्वालिफाई, हार के बाद बैंगलोर को भी प्लेऑफ का टिकट
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2200 के पार…. पिछले 24 घंटों में 58 मरीजों की मौत…. 1700 नए केस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?