ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्याख्याता ने चार बच्चों की जानकारी छिपाई, राज खुला तो DPI ने किया बर्खास्त, तीन साल से चल रही थी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

व्याख्याता ने चार बच्चों की जानकारी छिपाई, राज खुला तो DPI ने किया बर्खास्त, तीन साल से चल रही थी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: April 6, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

बिलासपुर। बच्चों की झूठी जानकारी देकर नौकरी पाने वाले व्याख्याता को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के मस्तूरी विकासखंड स्थित शासकीय हाई स्कूल सोन में पदस्थ व्याख्याता नवरतन जायसवाल को दो से अधिक जीवित संतान होने की जानकारी छिपाकर नौकरी हासिल की थी। इस मामले  तीन साल से कार्रवाई चल रही थी, अब व्याख्याता को बर्खास्त कर दिया गया है।

तीन साल लंबी जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर 3 अप्रैल 2025 को यह कार्रवाई की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मस्तूरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सोन में कार्यरत व्याख्याता नवरतन जायसवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने नियुक्ति के समय अपने जीवित संतान की सही जानकारी छिपाई थी। यह मामला राज्य के सरकारी सेवा नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है, जिसमें स्पष्ट रूप से प्रावधान है कि यदि किसी अभ्यर्थी की दो से अधिक जीवित संतान हैं और उनमें से कोई एक संतान 26 जनवरी 2001 या उसके बाद जन्मी हो, तो उसकी नियुक्ति अमान्य मानी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक नवरतन जायसवाल की नियुक्ति वर्ष 2011 में शिक्षाकर्मी वर्ग-01 के पद पर हुई थी। उस समय उन्होंने नियुक्ति प्रपत्र में अपनी संतान की संख्या दो बताई थी। परंतु बाद में जांच में सामने आया कि उनके कुल चार जीवित संतान हैं, जिनमें से दो का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ है। यह खुलासा होने के बाद मामला गंभीर हो गया और छत्तीसगढ़ लोक आयोग में वर्ष 2021 में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच क्रमशः जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर और फिर संभागीय संयुक्त संचालक से करवाई। इस दौरान नवरतन जायसवाल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया और उन्हें प्रतिरक्षा का अवसर प्रदान किया गया।

जवाब में उन्होंने यह तर्क दिया कि उन्होंने सामाजिक रूप से दो संतान गोदनामे के माध्यम से अन्यत्र सौंप दिए हैं, परंतु यह दलील संचालनालय ने अस्वीकार कर दी। विभाग का स्पष्ट मानना था कि संतान का जन्म और जीवित होना ही नियम के उल्लंघन की पुष्टि के लिए पर्याप्त है, गोदनामा इसका समाधान नहीं हो सकता। तीन वर्षों तक चली इस जांच प्रक्रिया में कई स्तरों पर पत्राचार और सुनवाई हुई। अंततः सभी जांच रिपोर्ट में नवरतन जायसवाल पर लगे आरोप सिद्ध पाए गए, जिसके आधार पर 3 अप्रैल 2025 को उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया। इस निर्णय को छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा पारदर्शिता और सेवा नियमों के पालन की दिशा में एक सख्त और स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है। यह प्रकरण सरकारी सेवा में नैतिकता और सत्यता की अनिवार्यता को रेखांकित करता है, साथ ही यह भी दर्शाता है कि नियमों से कोई ऊपर नहीं होता।

सेना दिवस पर बोले सेना प्रमुख- अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाक, 300-400 आतंकियों को घुसपैठ के लिए दे रहा रास्ता
प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शहीदों की स्मृति में किया पौधरोपण
पेड़ के नीचे लगा जन चौपाल, अतिरिक्त तहसीलदार ने सुनी लोगों सी समस्याएं
शराब की दुकानों में ओव्हर रेट की शिकायत कर सकेंगे वाट्सएप पर…. आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर
Railway breaking : छत्तीसगढ़ को मिली वंदेभारत एक्सप्रेस, बिलासपुर से नागपुर के बीच इस दिन से चलेगी ट्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने कि अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Next Article शराब तस्करी : राजनांदगांव के फार्म हाउस में मिली थी 432 पेटी शराब, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?