ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में चाकू मारकर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, यह है हत्या की वजह…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी में चाकू मारकर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार, यह है हत्या की वजह…

By @dmin
Published: June 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर। गुरुवार की देर रात रायपुर शहर में एक युवक का मर्डर करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले बदमाशों की उम्र सिर्फ 18 और 19 साल है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस इनसे हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला शहर के संतोषी नगर इलाके का है। यहां सरकारी स्कूल के पास अमान खान नाम के एक युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से हमला किया था। बुरी तरह से जख्मी हो चुके अमान को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। रात से ही पुलिस को इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश थी, जिन्हें अब पकड़ लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के वक्त मोहल्ले कुछ लोगों ने हमलावरों को देखा था, उसने मिले इनपुट के आधार पर युवकों को पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने महेंद्र बाघ उर्फ बोचू (18) गोविंद जोशी उर्फ बब्बू (19) को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक संतोषी नगर इलाके की रहने वाले हैं । पहले से ही अमान खान को जानते थे और इनके बीच पुराने झगड़े भी चल रहे थे।

पिता ने खोला कत्ल का राज

अमान के पिता अब्दुल असद खान ने पुलिस को बताया है कि बेटा अमान बीती रात करीब 11:30 बजे के आसपास अपने बुलेट लेकर निकला था। सरकारी स्कूल के पास महेंद्र बाघ और गोविंद जोशी ने उसे घेर लिया, इनके बीच मारपीट हुई। अपने पुराने झगड़े का बदला लेने की नीयत से महेंद्र और गोविंद ने मेरे बेटे को चाकू मार दिया।

नेहरू नगर के रहने वाली हमारे परिचित हनीफ खान ने अमान को सड़क पर पड़ा देखा तो अपनी कार से अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। महेंद्र और गोविंद के साथ अमान का पहले भी झगड़ा हो चुका था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए मेरे बेटे को बदमाशों ने मार दिया, वह इनकी निशाने पर था। उसे अकेला पाकर बदमाशों ने अपना बदला लिया। पुलिस ने अब अमान के पिता के बयान के आधार पर महेंद्र और गोविंद के खिलाफ दफा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

अपने स्कूल पहुंचकर सीएम साय ने याद किए पुराने दिन, कहा- शिक्षा से बहुत कुछ बदलता है
इतवारी से शालीमार के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल… रेलवे ने जारी किया टाइम टेबल
बंगाली वेशभूषा और असमिया गमछा में वैक्सीन लगवाने पहुंचे पीएम मोदी… भारत को कोरोना मुक्त कराने जनता से की अपील
पश्चिम सिंहभूम में आईईडी बम धमाका, दो जवान शहीद, तीन घायल
शराब तस्करी : राजनांदगांव के फार्म हाउस में मिली थी 432 पेटी शराब, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर बस स्टैंड से 29 किलो गांजा सहित तस्कर पकड़ाया…
Next Article बीआईटी दुर्ग में जुटे पांच यूपीएससी टापर ने अपने अनुभव किये साझा बीआईटी दुर्ग में जुटे पांच यूपीएससी टापर ने अपने अनुभव किये साझा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?