रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2200 के पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 58 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2208 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर से 1700 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 1564 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 90 हजार 513 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 66 हजार 391 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 914 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1564 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में जांजगीर से 218, रायगढ से 190, राजनांदगांव से 109, रायपुर से 102, बालोद से 101, कोंडागांव से 77, दुर्ग से 72, कवर्धा से 67, बलौदाबाजार से 65, बिलासपुर से 63, कोरबा से 62, कोरिया से 59, बस्तर से 53, धमतरी से 47, कांकेर से 46, बेमेतरा, महासमुंद व सरगुजा से 38, मुंगेली व दंतेवाड़ा से 36, गरियाबंद व जशपुर से 33, सुकमा से 31, सूरजपुर से 30, बीजापुर से 24, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 15, बलरामपुर से 10, नारायणपुर से 5, और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।




