ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2020: दिल्ली दूसरे नंबर पर क्वालिफाई, हार के बाद बैंगलोर को भी प्लेऑफ का टिकट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

IPL 2020: दिल्ली दूसरे नंबर पर क्वालिफाई, हार के बाद बैंगलोर को भी प्लेऑफ का टिकट

By @dmin
Published: November 3, 2020
Share
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क, एजेंसी। दमदार गेंदबाजी और फिर अनुभवी खिलाडिय़ों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। एनरिच नोत्र्जे (3/33) और कागिसो रबाडा (2/30) की धारदार गेंदबाजी के बाद अजिंक्य रहाणे (60) और शिखर धवन (54) की पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहा। उसे लगातार चार हार के बाद जीत मिली। इस जीत से उसके 14 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने दूसरे स्थान पर रहना तय किया। 
अब दिल्ली की टीम क्वालिफायर-1 में पहले स्थान पर 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। बैंगलोर की टीम हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच गई है। दरअसल उसने दिल्ली को 17.3 ओवर तक जीत से रोककर नेट रनरेट मजबूत कर कोलकाता को नेट रनरेट के आधार पर पछाड़ दिया है। अब यह तय होना है कि तीसरे और चौथे नंबर की टीम कौन सी है। अगर हैदराबाद मंगलवार को मुंबई को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है। उसका रनरेट कोलकाता (14 अंक) से बेहतर है। अगर हैदराबाद की हार हुई तो कोलकाता की टीम नॉकआउट दौर में खेलेगी। पहले क्वालिफायर में रहने का मतलब है कि फाइनल के लिए दो मौके मिलना। पहले क्वालिफायर में हारने वाले को एलिमिनिटर की विजेता टीम के साथ दूसरे क्वालिफायर का मौका मिलता है।   
बैंगलोर की टीम ने ओपनर देवदत्त पडिक्क्ल (50 रन) के अलावा एबी डीविलियर्स (35) और कप्तान विराट कोहली (29) की पारियों के बावजूद सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने रहाणे और धवन के बीच दूसरे विकेट की 88 रन की साझेदारी की बदौलत 19 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली की ओर से नोत्र्जे और रबाडा  के अलावा रविचंद्रन अश्विन (1/18) ने किफायती गेंदबाजी की। दिल्ली ने दूसरे ओवर में ही पृथ्वी शॉ (09) का विकेट गंवा दिया। ओपनर धवन ने मौरिस पर तीन चौके जडऩे के बाद सिराज पर भी चौका मारा। रहाणे ने भी वाशिंगटन सुंदर का स्वागत चौके के साथ किया और फिर उदाना पर दो चौके मारे जिससे टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन बनाए।
धवन और रहाणे ने बीच के ओवरों में भी रन गति कम नहीं होने दी और 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 81 रन तक पहुंचाया। धवन ने उदाना पर चौके के साथ 37 गेंद में अद्र्धशतक पूरा किया। रहाणे ने भी इस बीच उदाना पर चौका और शाहबाज  (2/26) पर छक्का जड़ा। शाहबाज ने हालांकि धवन को शार्ट फाइन लेग पर सुंदर के हाथों कैच करा दिया। रहाणे ने शाहबाज की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अद्र्धशतक पूरा किया। दिल्ली को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 32 रन की दरकार थी। शाहबाज ने इसके बाद दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (07) को पवेलियन भेजा जबकि सुंदर ने रहाणे की पारी का अंत किया। रहाणे ने 45 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा। दिल्ली को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस (नाबाद 10) ने सिराज पर छक्का जड़ा जबकि पंत (08*) ने चौके के साथ जीत दिलाई।

त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
सरपंच-सचिव लगातार योजनाओं के कार्यान्वयन की मानिटरिंग करते रहें, जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर से संभव नहीं, उससे अवगत कराएं
बड़ी खबर: पंजाब विधानसभा चुनाव स्थगित, अब 20 फरवरी को होगा मतदान
सरकार का बड़ा दावा: अल्फा-बीटा हो या डेल्टा-गामा, हर वैरिएंट पर काम करेंगी भारत की दोनों वैक्सीन
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, लोगों के लिए पांच न्याय और 25 गारंटियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में सामने आए 38310 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई छह लाख से भी कम
Next Article One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes वियना में आतंकी हमले की पीएम मोदी ने की निंदा, कहा- संकट की घड़ी में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है भारत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?