ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, देश वासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, देश वासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई

By Mohan Rao
Published: November 12, 2023
Share
SHARE

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली का पर्व जवानों के साथ मनाया। दिवाली मनाने के लिए पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। प्रधानमंत्री जवानों से मिले और उनके साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है ‘बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं’। प्रधानमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर जवान भी आश्चर्यचकित रह गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने के साथ ही देशवासियों को भी दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। दीपावली के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।

हर साल जवानों के संग मनाते हैं दिवाली
इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सैनिकों संग दिवाली मनाई थी। वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजोरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में जम्मू संभाग के राजोरी जिला के नौशहरा में और वर्ष 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवाली मनाई थी।

घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
Big Breking: Mahadev Book Id: सौ अंको के मायाजाल के 18 तांत्रिक गिरफ्तार, दिल्ली से रायपुर ले आई पुलिस
CG News : गैस सिलेण्डर में आग लगने के बाद फटने से झुलसा परिवार, तीन लोग जिंदा जले
ओमिक्रॉन के चलते नाइट कर्फ्यू की वापसी, कल से फिर शुरू होगी पाबंदी
Gustakhi Maaf: पहली बार सरकार भी सही और दुकानदार भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम.जे. स्कूल में सी.बी.एस.ई. ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न एम.जे. स्कूल में सी.बी.एस.ई. ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न
Next Article Breaking News : दिवाली पर सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?