ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

घर से 300 रुपये लेकर निर्देशक बनने निकले थे प्रकाश झा, फुटपाथ पर गुजारनी पड़ीं कई रातें…

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर व डायरेक्टर प्रकाश झा का आज 70वां जन्मदिन है। 27 जनवरी 1952 को बिहार के चंपारण में जन्में प्रकाश झा ने सैनिक स्कूल तिलैया से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में दाखिला लिया। पेंटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए निर्देशक ने स्नातक की पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर मुंबई आने का फैसला किया। मुंबई पहुंचने के बाद प्रकाश झा ने जेजे स्कूल ऑफ आट्र्स जॉइन किया और अपनी पेंटिंग स्किल्स को निखारने में व्यस्त हो गए। एक दिन उन्होंने मुंबई में चल रही फिल्म ‘ड्रामा की शूटिंग देखी। उन्हें इतना मजा आया कि उन्होंने अपना पेंटर बनने का ईरादा बदल दिया और निर्देशक बनने की ओर कदम बढ़ाने लगे।

साल 1973 की बात है। फिल्म ‘धर्मा की शूटिंग चल रही थी। प्रकाश झा ने फिल्म के प्रोडक्शन को ध्यान से देखा और अन्य बारीकियां सिखने के लिए एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया), पुणे जॉइन कर लिया। यहां उन्होंने प्री-प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन का काम और एडिटिंग करना सीखा। लेकिन कुछ कारणों की वजह से इंस्टीट्यूट बंद हो गई और पढ़ाई के बीच में ही प्रकाश झा को मुंबई आना पड़ा।

काम न करने की वजह से प्रकाश झा के पास रूम का रेंट भरने और खाने तक के पैसे नहीं थे। एक साक्षात्कार के दौरान प्रकाश झा ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर बताया था कि मैं घर से सिर्फ 300 रुपये और कैमरे लेकर निकला था। उस समय माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे। पिताजी को इस कदर नाराज थे कि उन्होंने 5 सालों तक मुझसे बात नहीं की थी।

घर छोड़कर मुंबई आने के बाद प्रकाश झा को काम मिलने में समय लग रहा था। अब तक उनके 300 रुपये भी खत्म हो गए थे। माता-पिता से रिश्ते अच्छे न होने की वजह से उनसे भी मदद नहीं मांग पा रहे थे। यही वजह थी कि उन्हें मुंबई के जुहू बीच के फुटपाथ पर कई रातें गुजारनी पड़ी। लेकिन, धीरे-धीरे संघर्ष के बीच रास्ते खुलते गए और वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराते गए।

प्रकाश झा ने साल 1985 में मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने एक बेटी को गोद लिया जिसका नाम दिशा है। दोनों काफी खुश थे। हालांकि शादी के 17 सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार, सीएम साय ने दी 245 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की पहल को मिली बड़ी सफलता
माताओं-बहनों के खाते में जल्द आएगी महतारी वंदन योजना की राशि, दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे सीएम साय का ऐलान
Breaking news : कवासी लखमा को मिली जमानत, शराब घोटाले में एक साल से जेल में बंद हैं लखमा
सीएम कौन? कर्नाटक में जीत के शिल्पकार डीके शिवकुमार को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिकों के हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया
Next Article पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता पल्स पोलियो अभियान: गृहमंत्री ने किया जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत, पोलियो मुक्त राष्ट्र की परिकल्पना में दे अपनी सहभागिता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?