ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पहली बार सरकार भी सही और दुकानदार भी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पहली बार सरकार भी सही और दुकानदार भी

By Om Prakash Verma
Published: May 14, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
ऐसा बहुत कम होता है कि एक मामले के दोनों पक्ष सच बोल रहे हों। पर कम से कम इस बार तो ऐसा ही हुआ है। सरकार ने कहा कि एपीएल कार्डधारक राशन दुकानों से चावल लेकर नहीं जाते, इसलिए उनका कोटा कम कर दिया गया। वहीं दुकानदार कहते हैं कि एपीएल कार्डधारकों का कोटा कम हो जाने के कारण कार्डधारकों को बीपीएल कोटे से चावल दिया जा रहा है। दोनों ही सही हैं। सरकार इसलिए सही है कि एपीएल कार्डधारक राशन दुकानों से चावल लेकर वाकई नहीं जाते। वहीं, दुकानदार इसलिए सही है कि एपीएल कार्डधारक अपने हिस्से का चावल मांगने के लिए दुकान तक आते जरूर हैं। यह और बात है कि वे कार्ड में एंट्री कराते हैं, अंगूठा भी लगवाते हैं पर चावल की बजाय पैसा लेकर जाते हैं। दरअसल, इस मामले का खुलासा किया खाद्य विभाग ने। जब उसने राशन दुकानों की समीक्षा की तो यह बात सामने आई कि चावल कोटे का ऑनलाइन स्टॉक माइनस में दिख रहा है। यानी जितना स्टॉक मिला नहीं उससे ज्यादा बांट दिया गया। रायपुर जिले की बात करें तो एक ही दिन में 22 राशन दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया। इसका जवाब एक सप्ताह में देने के निर्देश दिये गये हैं। दुकानदारों ने खाद्य विभाग के अफसरों को जो जवाब दिया है वह भी बढिय़ा है। दुकानदारों ने कहा कि एपीएल कोटे के चावल में भारी कटौती की गई है। पहले प्रति दुकान 50 क्विंटल चावल एपीएल कोटे के लिए मिलता था, उसे अब 15 क्विंटल कर दिया गया है। इसलिए जब लोग चावल लेने आए तो उन्हें बीपीएल कोटे का चावल देना पड़ा। रायपुर जिले में 6 लाख से अधिक राशन कार्ड हैं। इन्हें 228 दुकानों से राशन दिया जाता है। राशन दुकानों से पांच अलग-अलग श्रेणियों को राशन की आपूर्ति की जाती है। इनमें अंत्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, निशक्तजन और एपीएल कार्ड धारक होते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब सरकार सभी को सस्ता चावल दे रही है तो एपीएल कार्ड वालों का चावल खरीदने वाले कौन लोग हैं। वे कैसी इससे मुनाफा कमाते होंगे। पहले ऐसा माना जाता था कि इस चावल का उपयोग इडली, दोसा और चावल के विविध व्यंजन बनाने वाले उद्योग करते हैं। अब इनमें बासमती चावल बेचने वाले बड़े ब्राण्ड भी शामिल हो गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में बासमती का खंडा खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। मॉल, मार्ट और सुपर स्टोर के ग्राहक अब 10 किलो के पैक्ड राइस बैग खरीदते हैं। इसमें अलग-अलग साइज का खंडा भी मिलता है। इन बस्तों के ऊपर लिखा होता है कि चावल में कितना प्रतिशत खंडा मिलाया गया है। यह चावल 48 से 55 रुपए किलो में मिल जाता है। एपीएल चावल का खंडा मिलाकर उसे बासमती के दाम पर बेचा जा रहा है। कागजों पर बिका चावल इसलिए दुकान से गायब हो जाता है।

नकली दवा बेचने पर शिकंजा, क्यूआर कोड से होगी सभी फार्मास्युटिकल उत्पाद की बिक्री
Balod : शौच के लिए निकली बुजुर्ग महिला को दंतेल हाथी ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
सीएम साय पहुंचे भगवान राम के दरबार, प्रदेश की चहुंमुखी विकास के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण
Next Article स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सूची में ये अस्पताल शामिल स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सूची में ये अस्पताल शामिल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?