ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : गैस सिलेण्डर में आग लगने के बाद फटने से झुलसा परिवार, तीन लोग जिंदा जले
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

CG News : गैस सिलेण्डर में आग लगने के बाद फटने से झुलसा परिवार, तीन लोग जिंदा जले

By Mohan Rao Published January 15, 2024
Share
आग लगने के बाद झोपड़ी का हाल
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गैस सिलेण्डर ब्लास्ट होने से आधी रात को झोपड़ी में आग लग गई। आग में झुलसने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर है। यहा के आश्रित ग्राम नागाडबरा में झोपड़ी में आग लगी और एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार घटना आधीरात की बताई जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का मानना है कि सिलेण्डर में आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ इसके बाद झोपड़ी में आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय परिवार के सभी लोग गहरी नींद में थे। जब तक परिवार संभलता तक तब काफी देर हो चुकी थी। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह 35 वर्ष, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष व इनके 12 वर्ष के पुत्र जोन्हू की मौत हो गई है।  जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के है।

कुकदूर थाना प्रभारी टीआई सावन सारथी ने बताया कि नागाडबरा बस्ती में बीती रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। घटना स्थल पर शव के करीब गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई होगी। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट भी हुआ है। घर का एक हिस्सा गिर गया है। इसके मलबे में 12 वर्षीय बच्चा फंसा था जिसे बाद में निकाल लिया गया। तीनों शव को पीएम के लिए कुकदूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। पीएम के बाद शवों को परिचतों को सौंप दिया गया।

उज्ज्वला योजना में मिला था चूल्हा व सिलेण्डर
पुलिस ने बताया कि परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन व चूल्हा दिया गया था। जैसी जानकारी मिल रही है उसके अनुसार परिवार को गैस जलाना नहीं आता था इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं होता था। परिवार खान पकाने के लिए अभी भी लकड़ी के चूल्हे का ही इस्तेमाल करते हैं। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में गैस भरा हुआ था। रविवार को परिवार गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर रात 12 बजे अपने घर आए थे। इसके बाद अलाव जलाकर सो गए थे। अलाव के कारण झोपड़ी में आग लगी और सिलेण्डर भी फट गया जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao January 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं : मुख्यमंत्री साय
Next Article Bhilai : अनैतिक व्यापार के खिलाफ कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन, निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने की कार्रवाई की मांग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?