ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन ईगल के तहत के तहत पकड़ाए 500 से ज्यादा वारंटी, दुर्ग रेंज के सभी जिलों में हुई कार्रवाई तेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऑपरेशन ईगल के तहत के तहत पकड़ाए 500 से ज्यादा वारंटी, दुर्ग रेंज के सभी जिलों में हुई कार्रवाई तेज

By Mohan Rao
Published: April 2, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन ईगल के तहत रेंज के सभी जिलों की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग रेंज के सभी जिलों में पुलिस ने 500 से ज्यादा स्थाई वारंटियों की तामिली की है। वर्षों से दीगर जिलों के साथ ही अन्य राज्य जैसे मध्य प्रदेश, ओड़ीशा, तमिलनाडु, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार में  छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसी गई।

वारंटियों की धरपकड़ के लिए दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने अभियान ऑपरेशन ईगल शुरू किया। इसके तहत पुलिस को आधूनिक तकनीक से वारंटियों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया था। उन्होंने विभिन्न प्रकार के वारंटों का वर्गीकरण करके साइंटिफिक तरीके से उनका विश्लेषण किया साथ ही जिलों को टारगेट बेस्ड एप्रोच के जरिए मॉडर्न तकनीक अपनाते हुए वारंट तामील करने के लिए निर्देशित किया। इसके तहत वर्षों से लुक छिप कर रह रहे वारंटियों पर नकेल कसते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग एवम लगातार सुपरवीजन से आरोपियों की धरपकड़ की गई।

जिला बालोद, बेमेतरा, दुर्ग के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की देख रेख मे जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक थाना स्तर पर थाना प्रभारियो को अपने अपने क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर शीघ्र धरपकड़ कर माननीय न्यायालय मे पेश करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में दुर्ग रेंज के जिला दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान ईगल के तहत एक मार्च से 31 मार्च 2024 तक समस्त थानों से कुल 356 स्थाई वारंटों की तामिल की गई।

इसी प्रकार जिला बेमेतरा पुलिस द्वारा अभियान ईगल के तहत एक मार्च से 31 मार्च 2024 तक की स्तिथि में जिले के समस्त थानों से कुल 55 स्थाई वारंटियों की तामिली की गई। इसके अलावा बालोद पुलिस द्वारा अभियान ईगल के तहत इसी अवधि में कुल 161 स्थाई वारंटो का निराकरण किया गया है। इस अभियान में दीगर राज्य जिसमें मध्य प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु, पंजाब,पश्चिमबंगाल, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यों के वारंटों को माननीय न्यायालय में पेश करने में सफलता मिली है। दुर्ग रेंज में वारंट तामिली मे सर्वाधिक 204 वारंट धारा 138 (एनआईएक्ट) में की तामिली  एवं 96 स्थाई वारंट मारपीट से संबंधित धारा के तहत तामिल किये गए हैं। इसके साथ ही चोरी व नकबजन के 62 वारंटो की तामिली में दुर्ग रेंज पुलिस को सफलता मिली है। वारंटियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

आजादी के 75 साल बाद पहुंची ट्रेन, खुशी से झूम उठे लोग, रेलगाड़ी देखने उमड़ी भीड़
सिंपलेक्स में लगी आग, दूर-दूर तक दिख रही थी लपटें…
मध्यप्रदेश में बाढ़ की दहशत: चपेट में 1,200 से अधिक गांव, लगभग 6 हजार लोगों को बचाया गया
वैक्सीन लगने के बाद कितने दिन तक नहीं होगा कोरोना? एम्स डायरेक्टर ने दिया जवाब
बड़ी सौगात: बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, मोदी और राहुल के दौरे हुए तय
Next Article डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा डीडी फ्री डिश पर ज़ी लेकर आया भारत का सबसे चहेता एक्शन मूवी चैनल ‘एक्शन सिनेमा’; लाखों लोगों के मनोरंजन में हुआ इजाफा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?