ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैक्सीन लगने के बाद कितने दिन तक नहीं होगा कोरोना? एम्स डायरेक्टर ने दिया जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वैक्सीन लगने के बाद कितने दिन तक नहीं होगा कोरोना? एम्स डायरेक्टर ने दिया जवाब

By @dmin
Published: March 20, 2021
Share
Corona Vaccine Update: AIIMS director told- When will the vaccine arrive in the country? But also raised a concern
Corona Vaccine Update: AIIMS director told- When will the vaccine arrive in the country? But also raised a concern
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डायरेक्टर गुलेरिया ने शनिवार को कहा कि कोविड??-19 टीका आठ से दस महीने तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा देने में सक्षम हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीके का कोई बड़ा दुष्प्रभाव सामने नहीं आया है। गुलेरिया ने आईपीएस (सेंट्रल) एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, कोविड??-19 टीका आठ से दस महीने और शायद इससे भी ज्यादा समय तक संक्रमण से पूरी सुरक्षा दे सकता है।
उन्होंने कहा कि मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है और वे कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, संक्रमण में वृद्धि के कई कारण हैं, लेकिन मुख्य कारण यह है कि लोगों के रवैये में बदलाव आया है और उन्हें लगता है कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है। लोगों को अभी भी कुछ और समय के लिए गैर-जरूरी यात्रा को स्थगित करना चाहिए।

वीके पॉल ने बताया- क्यों बढ़ रहे कोरोना केस
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को रोकना होगा और इसके लिए टीका एक उपकरण है, लेकिन दूसरा है रोकथाम और निगरानी रणनीति। उन्होंने कहा, कोविड-19 मानकों का पालन नहीं करना और लापरवाही उछाल का प्रमुख कारण है। अधिक लोगों का टीकाकरण करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, पॉल ने कहा कि टीके का यह मुद्दा सीमित है और यही कारण है कि प्राथमिकता तय की गई है।

असीमित सप्लाई पर करते सभी का टीकाकरण
उन्होंने कहा, अगर हमारे पास असीमित आपूर्ति होती तो हम सभी के लिए टीकाकरण शुरू कर देते। यही कारण है कि हर किसी को टीके नहीं लगाए जा रहे हैं। दुनिया के अधिकांश देश इस वजह से प्राथमिकता समूह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा मृत्यु दर वृद्धावस्था वाले लोगों में देखी गई। उन्होंने कहा, इन लोगों को टीके लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसलिए संदेश यह है कि उन्हें इसकी आवश्यकता दूसरों की तुलना में अधिक है। यही कारण है कि उन्हें कोविड-19 टीके देने में प्राथमिकता दी गई है।

अब तक चार करोड़ से अधिक का हुआ टीकाकरण
उपलब्ध कोविड-19 टीकों- कोवैक्सीन और कोविशील्ड की प्रभावशीलता के बारे में बात करते हुए गुलेरिया ने कहा, ‘अगर हम दोनों टीकों को देखें, तो वे एक समान एंटीबॉडी का उत्पादन करते हैं और बहुत मजबूत हैं। हमें हमारे पास उपलब्ध टीके लगवाने चाहिए क्योंकि प्रभावकारिता और दीर्घकालिक सुरक्षा के संदर्भ में दोनों टीके समान रूप से प्रभावी हैं। देश में अब तक चार करोड़ से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

स्कूली बच्चों ने हवन यज्ञ में आहुतियों से किया सकरात्मक ऊर्जा का संचार, गणेश गायत्री मंत्र का किया जाप
असम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा की सरकार ही रोक सकती है घुसपैठ
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 15902 नए केस…. 229 लोगों की मौत… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 21 हजार के पार
आधी रात को छावनी में तब्दील हुआ भिलाई-3 थाना परिसर… दो युवकों में विवाद के बीच बढ़ा तनाव, सिरसा गेट पर चक्काजाम
पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के दौरान भी हुई हिंसा…. उत्तर 24 परगना में बूथ पर फेंका गया बम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की कल्पना धरातल पर: रिसाली के 40 वार्डों में 10 करोड़ से एक साथ होंगे विकास कार्य
Next Article Former Commissioner of Mumbai reached Supreme Court: Home परमबीर की सीएम को चिट्ठी, गृहमंत्री देशमुख पर 100 करोड़ मांगने का आरोप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?