ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी सौगात: बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण
October 25, 2026
जशपुर जिले से अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 27 अक्टूबर को 204 श्रद्धालु होंगे रवाना
श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
October 25, 2026
वृद्धजनों के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
October 25, 2026
भिलाई-दुर्ग में बांग्लादेशी नागिरकों की पहचान के लिए STF की विशेष कार्रवाई, 250 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट
October 25, 2026
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बड़ी सौगात: बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ

By @dmin Published June 5, 2022
Share
बड़ी सौगात: बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
बड़ी सौगात: बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ
SHARE

प्रदेश में नई हवाई सेवाओं को शुरू करने किए जा रहे हैं, हरसंभव प्रयास : भूपेश बघेल
पिछले साढ़े तीन वर्षों में जगदलपुर और बिलासपुर एयरपोर्ट से शुरू हुई नियमित विमान सेवाएं
बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग सुविधा सहित किए जा रहे हैं जरूरी इंतजाम
कोरबा में व्यावसायिक एयरपोर्ट के साथ कोरिया में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर हो रहा है काम
अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है, एयरपोर्ट रनवे का विकास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए कांकेर से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा से बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने चकरभाठा में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर विमान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज कांकेर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में नई हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के लगातार प्रयासों से पिछले साढ़े तीन वर्षों में रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर और बिलासपुर से नई हवाई सेवाएं प्रारंभ हुई हैं। बिलासपुर और जगदलपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा के साथ सभी मौसम में विमान सेवा के संचालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। कोरबा में व्यावसायिक एयरपोर्ट के साथ कोरिया में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसी तरह अम्बिकापुर में 43 करोड़ रूपए की लागत से एयरपोर्ट रनवे का विकास किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ जगदलपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर एयरपोर्ट में आटोमेटेड एटीसी उपकरण स्थापित किए गए हैं। ताकि इन एयरपोर्टों में किसी भी समय विमानों और हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस मौके पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक, सांसद अरुण साव, संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, रजनीश सिंह, बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरुण चौहान, कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर और एयरपोर्ट डायरेक्टर एन.वीरेन सिंह उपस्थित थे। आज से शुरू हुई पहली बिलासपुर-भोपाल फ्लाइट में 50 यात्री रवाना हुए। इस प्लेन के पायलट भास्कर पंत और को-पायलट सुश्री ऋचा परिहार है।

मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा के शुरू होने पर बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस नई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा मजबूत होगी। श्री बघेल ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले तक हवाई सेवा के नाम पर सिर्फ रायपुर को ही जाना जाता था। लेकिन आज बिलासपुर और जगदलपुर से भी नियमित हवाई सेवा का संचालन हो रहा है। मध्य छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ भी देश के हवाई नेटवर्क के साथ मजबूती से जुड़ गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट से 01 मार्च 2021 से दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा की शुरूआत की गई है। आज बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा शुरू हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुुविधा प्रारंभ करने के लिए लाइटिंग और रनवे को विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से सितम्बर 2021 से जगदलपुर-हैदराबाद-बेंगलूरू सेक्टर में नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन हो रहा है। पैरामिलिटरी फोर्स के लिए दिल्ली-रायपुर-जगदलपुर-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में बुधवार, शनिवार और रविवार को हवाई सेवा शुरू हुई है। बिलासपुर सहित जगदलपुर एयरपोर्ट में बारिश और ठंड के दिनों में भी निर्बाध विमान सेवा चालू रखने के लिए पीबीएन प्रणाली की स्थापना की जा रही है। इसी तरह अम्बिकापुर के महामाया एयरपोर्ट से नियमित घरेलू विमान सेवा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट रनवे का विकास किया जा रहा है। इसके लिए 43 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरबा जिले में व्यवसायिक एयरपोर्ट के विकास तथा कोरिया जिले में नई हवाई पट्टी के विकास की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही जगदलपुर, बिलासपुर और अम्बिकापुर एयरपोर्ट में नियमित एटीसी सुविधा के विकास के लिए 08 करोड़ रूपए की लागत से ऑटोमेटेड एटीसी उपकरण स्थापित किए गए हैं। इससे अब इन एयरपोर्ट में किसी भी समय हेलिकॉप्टर अथवा विमान के उड़ान और लैंिडंग के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नई विमान सेवा शुरू होने पर खुशी प्रकट करते हुए बिलासपुर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस फ्लाइट के शुरू होने से बिलासपुर सहित सम्पूर्ण उत्तर छत्तीसगढ़ के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बिलासपुर में विमान सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंन्त्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में वाहन पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए शेड बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से लगी हुई जमीन सेना की है। इससे वापस लेने की प्रक्रिया राज्य शासन द्वारा शुरू की गई है। जमीन मिल जाने पर रनवे का विस्तार होगा । इससे ज्यादा संख्या में विमान सेवा शुरू होने के साथ नाईट लैंडिंग की सुविधा मिलेगी। समारोह को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव ने भी संबोधित किया। कलेक्टर सारांश मित्तर ने स्वागत भाषण दिया। बिल्हा एसडीएम अमित गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी के संदेश में नारी शक्ति, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

भिलाई-दुर्ग में बांग्लादेशी नागिरकों की पहचान के लिए STF की विशेष कार्रवाई, 250 से ज्यादा शॉर्टलिस्ट

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

@dmin June 5, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लीमदरहा मिडवे रिसार्ट में फुर्सत के क्षण बिताने टूरिस्टों के लिए होगा अहम मुकाम, भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण…
Next Article खुर्सीपार में दया सिंह शुरू किया पार्षद आपके द्वार अभियान: वार्ड-44 के लोगों से की मुलाकात, हर दूसरे व्यक्ति ने बताई पानी की समस्या, यादव पारा में तत्काल मंगवाया टैंकर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?