ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ​ छत्तीसगढ़ में मानसून : अब तक प्रदेश में 731.3 मिमी वर्षा दर्ज,  गरियाबंद-महासमुंद में मौसम मेहरबान
Share
Notification Show More
Latest News
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश
October 5, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान 'हर कल आसान'
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

​ छत्तीसगढ़ में मानसून : अब तक प्रदेश में 731.3 मिमी वर्षा दर्ज,  गरियाबंद-महासमुंद में मौसम मेहरबान

By Mohan Rao Published August 18, 2026
Share
SHARE

​रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का दौर जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 18 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि पिछले 10 वर्षों के औसत (739.2 मिमी) का 98.9 प्रतिशत है। वहीं मंगलवार को पूरे प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न संभागों और जिलों में वर्षा की स्थिति में काफी भिन्नता देखी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जबकि कांकेर और सुकमा जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी पीछे है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी वर्षा (सामान्य का 75.4%) हुई है, जहाँ आज 28.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सूरजपुर में अब तक 796.6 मिमी (105.1%) बारिश दर्ज हुई, जिसमें आज की 60.4 मिमी वर्षा शामिल है। बलरामपुर में अब तक 849.4 मिमी (137.5%) बारिश हुई और आज यहाँ 27.1 मिमी जल बरसा। जशपुर जिले में अब तक 618.1 मिमी (85.7%) वर्षा हुई है, जहाँ आज 35.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कोरिया जिले में अब तक 636.0 मिमी (94.7%) बारिश के साथ आज 10.3 मिमी तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में अब तक 750.0 मिमी (110.5%) बारिश दर्ज की गई, जहाँ आज 9.1 मिमी पानी बरसा l

मध्य छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में अब तक औसत का 129.1 प्रतिशत यानी 789.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें आज दर्ज की गई 49.3 मिमी वर्षा भी शामिल है l बलौदाबाजार जिले में अब तक 829.2 मिमी (120.4%) बारिश हुई, जहाँ आज 15.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गरियाबंद में अब तक 870.3 मिमी (122.4%) बारिश हुई और आज यहाँ भारी 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। महासमुंद जिले में अब तक 927.1 मिमी (137.6%) बारिश दर्ज की गई है, जहाँ आज 74.2 मिमी वर्षा हुई। धमतरी जिले में अब तक 755.9 मिमी (107.3%) बारिश हुई, जिसमें आज की 49.3 मिमी बारिश शामिल है।

​बिलासपुर और आसपास के जिलों में भी बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। बिलासपुर जिले में अब तक 771.0 मिमी (109.2%) वर्षा दर्ज की गई, हालाँकि आज यहाँ महज 2.7 मिमी बारिश हुई। मुंगेली में अब तक 742.9 मिमी (111.7%) बारिश हुई और आज 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रायगढ़ में अब तक 758.0 मिमी (98.4%) वर्षा हुई, जहाँ आज 40.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस पूरे सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 994.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि औसत का 177.8 प्रतिशत है (आज यहाँ 19.2 मिमी वर्षा हुई)।

जांजगीर-चांपा में अब तक 908.5 मिमी (118.6%) बारिश हुई जहाँ आज 22.1 मिमी पानी बरसा। सक्ती में अब तक 765.3 मिमी (112.5%) बारिश हुई और आज 29.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। कोरबा जिले में अब तक 796.6 मिमी (100.2%) बारिश दर्ज हुई जहाँ आज 15.6 मिमी बारिश हुई, जबकि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अब तक 686.9 मिमी (98.7%) वर्षा हुई है और आज यहाँ केवल 0.3 मिमी हल्की बारिश दर्ज की गई।

​दुर्ग एवं मैदानी जिलों में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9%) बारिश हुई है और आज 22.0 मिमी पानी बरसा। कबीरधाम जिले में अब तक 462.2 मिमी (82.0%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 8.5 मिमी वर्षा हुई। राजनांदगांव में अब तक 619.0 मिमी (98.9%) बारिश हुई और आज 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अब तक 612.5 मिमी (70.8%) बारिश दर्ज हुई और आज 8.8 मिमी बारिश हुई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में अब तक 515.2 मिमी (98.7%) बारिश दर्ज की गई जहाँ आज 12.9 मिमी वर्षा हुई। बालोद जिले में अब तक 792.2 मिमी (116.0%) बारिश हुई जहाँ आज 12.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा जिले में अब तक 440.6 मिमी (81.3%) वर्षा हुई और आज यहाँ 9.0 मिमी पानी बरसा।

दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। बस्तर जिले में अब तक 642.0 मिमी (68.5%) बारिश हुई है और आज 6.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। कोंडागांव में अब तक 639.7 मिमी (76.4%) बारिश हुई जहाँ आज 3.9 मिमी पानी बरसा। कांकेर जिले में अब तक 627.2 मिमी (65.4%) बारिश हुई जहाँ आज 10.6 मिमी वर्षा हुई। हालाँकि, नारायणपुर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 1062.8 मिमी (117.5%) वर्षा हुई है और आज 3.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई। दंतेवाड़ा जिले में अब तक 858.9 मिमी (88.2%) बारिश हुई और आज 11.6 मिमी बारिश हुई। सुकमा में अब तक 687.4 मिमी (66.6%) वर्षा हुई जहाँ आज 11.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, वहीं बीजापुर जिले में अब तक 912.6 मिमी (67.5%) बारिश हुई है और आज 21.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

You Might Also Like

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश

आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’

Mohan Rao August 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'साइबर सुरक्षा जागरूकता' कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन
Next Article ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?