ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: GPM में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए बदमाश, वन विभाग की गिरफ्त में दो आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

GPM में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए बदमाश, वन विभाग की गिरफ्त में दो आरोपी

By Mohan Rao
Published: September 4, 2026
Share
SHARE

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र के जंगल में मृत मिले भालू के पंजे से नाखून काटकर ले जाने के मामला सामने आया है। इस मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मृत भालू के चार नाखून बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने बरामद नाखूनों को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग के अनुसार 3 सितंबर 2026 को मरवाही वन परिक्षेत्र के मरवाही वृत्त अंतर्गत उसाढ़ परिसर के कक्ष क्रमांक 2035 में भालू के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मृत भालू के पिछले दाएं पंजे के चार नाखून गायब थे। इसके बाद वन विभाग को आशंका हुई कि किसी व्यक्ति ने मृत वन्यजीव के शव से नाखून काटकर ले लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। आरोपियों की पतासाजी के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई।

टीम ने जंगल और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी और पूछताछ के दौरान वन विभाग की टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से मृत भालू के चार नाखून बरामद किए गए, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदर्शन यादव (54), पिता सुखीराम यादव, निवासी ग्राम बरौर, मरवाही और सूरज साहिस (20), पिता संतोष साहिस, निवासी ग्राम बरौर, मरवाही के रूप में हुई है। वन विभाग द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Railway breaking : छत्तीसगढ़ को मिली वंदेभारत एक्सप्रेस, बिलासपुर से नागपुर के बीच इस दिन से चलेगी ट्रेन
Breaking: कलेक्टर, SP कॉन्फ्रेंस में पुलिस की धीमी कार्रवाई से नाराज हुए CM, कहा आंकड़े नहीं ठोस कार्ययोजना दें…
बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम व विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक लगे 1.31 करोड़ टीके… 1.05 करोड़ लोगों ने पहला और 26.68 लाख लोगों ने लिए दोनो डोज… जाने आपके जिले के आंकड़े
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू : सीएम ने कहा किसानों का सरकार पर विश्वास का उत्सव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने की विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की समीक्षा, अफसरों को दिए निर्देश
Next Article VESCOA ने अपने सालाना इंटर-कॉलेजिएट फेस्ट, शून्य 'आयमा' का आठवां एडिशन खत्म किया VESCOA ने अपने सालाना इंटर-कॉलेजिएट फेस्ट, शून्य ‘आयमा’ का आठवां एडिशन खत्म किया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?