ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम
10-15 रुपये लीटर घटीं खाने के तेल की कीमतें, खाद्य सचिव ने कहा- अभी और घट सकते हैं दाम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में नरमी और सरकार के हस्तक्षेप से खाने के तेल के भाव में प्रति लीटर 10-15 रुपये की कमी आई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बुधवार को कहा कि मूंगफली तेल को छोड़कर बाकी सभी तेल के दाम पिछले कुछ दिनों में घटे हैं।

पिछले हफ्ते बड़े ब्रांड जैसे अदाणी विल्मर, मदर डेयरी और अन्य ने अधिकतम खुदरा मूल्य को घटाने की घोषणा की थी। हालांकि, इसका फायदा अगले कुछ दिनों में ही मिल पाएगा क्योंकि नया स्टॉक बाजार में पहुंचने में समय लगेगा।

सूरजमुखी तेल 3 रुपये सस्ता सूरजमुखी तेल की कीमत 193 रुपये से घटकर 190 रुपये पर आ गई है। पाम तेल का भाव 156 से घटकर 152 रुपये पर आ गया है। उपभोक्ता मंत्रालय कुल 22 जरूरी वस्तुओं के भाव की निगरानी करता है। इनके आंकड़े 167 बाजारों से जुटाए जाते हैं।

इसमें दाल, चावल, गेहूं, आटा, चीनी, दूध, आलू, चायपत्ती प्याज, टमाटर और अन्य चीजें हैं। सुधांशु पांडे ने कहा कि केवल खाने के तेल की ही कीमतें नहीं, बल्कि खुदरा बाजार में गेहूं और आटे अन्य की कीमतें भी स्थिर हैं।

मूंगफली तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मूंगफली तेल की कीमत 21 जून को बढ़कर 188 रुपये हो गई, जो एक जून को 186 रुपये लीटर थी।

सरसों के तेल का भाव इस दौरान 183 से घटकर 180 रुपये हो गया। वनस्पति तेल का दाम 165 रुपये है, जबकि सोया तेल का भाव 169.65 से कम होकर 167.67 रुपये हो गया है। आने वाले दिनों में खाने के तेल और अन्य प्रमुख वस्तुओं की कीमतों में और गिरावट हो सकती है।

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी अस्पताल में भर्ती
नो वर्क-नो पे और सर्विस ब्रेक की भी होगी कार्रवाई, युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग न देने वाले शिक्षकों को दी चेतावनी 
महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान
गंगा विलास क्रूज : पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, पानी में तैरता फाइव स्टार होटल है यह जहाज… 51 दिन की यात्रा पर रवाना
Bhilai : अब सेक्टर-7 का बैक लाइन होगा क्लीन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने शुरू कराया काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का 'ब्लैक बॉक्स', सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन उपलब्धि: हादसा होने पर परिजनों को अलर्ट करेगा बाइक का ‘ब्लैक बॉक्स’, सायरन भी बजेगा, एसएमएस से मिलेगी लाइव लोकेशन
Next Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… शिंदे ‘सेना’ से संजय राउत की अपील- आकर बात करो, महाविकास अघाड़ी भी छोड़ देंगे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?