ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
Share
Notification Show More
Latest News
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें

By @dmin Published July 31, 2021
Share
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
फिर से लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने 10 राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़तोरी और पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने प्रतिबंधों को फिर से लागू करने पर विचार करने के लिए कहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को 10 राज्यों के साथ एक हाई लेवल बैठक की। स्वास्थ्य सचिव ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिजोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर के प्रतिनिधियों से कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में 10 प्रतिशत से अधिक की पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट करने वाले सभी जिलों को सख्त प्रतिबंधों पर विचार करने की आवश्यकता है। मंत्रालय ने कहा कि इस स्तर पर किसी भी तरह की ढिलाई से इन जिलों में स्थिति बिगड़ सकती है।

बैठक में मौजूद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि प्रतिदिन 40000 ने मामले के साथ समझौते करने की जरूरत नहीं है। भारत में लगभग 46 जिले 10 प्रतिशत से अधिक पॉजिटिविटी रेट रिपोर्ट कर रहे हैं और 53 जिले ऐसे हैं जो कि खतरे की ओर बढ़ रहे हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 प्रतिशत के बीच है। कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मंत्रालय की ओर से इन राज्यों को 4 प्वाइंट में दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिनमें पहला है कि जहां ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां काबू करने के प्रयास किए जाए और निगरानी रखी जाए। दूसरी बात मामलों की मैपिंग की जाए और संपर्कियों का पता लगाना और नियंत्रण क्षेत्रों को परिभाषित करना है। तीसरा निर्देश ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना और बाल चिकित्सा देखभाल पर ध्यान देना है। चौथा निर्देश है कि मौत पर नजर रखना और गणना करना।

मंत्रालय ने कहा कि इन 10 राज्यों में 80 प्रतिशत से अधिक सक्रिय मामले होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत पर जोर देते हुए मंत्रालय ने कहा कि इन मरीजों की निगरानी के लिए समुदाय, गांव मोहल्ला, वार्ड आदि के स्तर पर स्थानीय निगरानी होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके कि कहीं उनको अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत तो नहीं है।

You Might Also Like

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय पोषण माह : नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

@dmin July 31, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई अतिक्रमण के खिलाफ प्रारंभ हो गया है महाअभियान, शुरू हुई बेदखली की कार्यवाही
Next Article कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?