ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी हादसे में मृत कर्मियों के परिवार को विधायक रिकेश ने बंधाया ढांढस, कहा – राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी हादसे में मृत कर्मियों के परिवार को विधायक रिकेश ने बंधाया ढांढस, कहा – राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी

By Mohan Rao
Published: April 10, 2024
Share
विधायक रिकेश सेन
SHARE

भिलाई।‌ मंगलवार रात खपरी कुम्हारी बस हादसे में 12 मृत कर्मचारियों में से 7 के शव सुपेला शासकीय अस्पताल लाए गए थे। जिनकी पीएम कार्रवाई बुधवार को हुई। इस दौरान सुबह वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सुपेला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

विदित हो कि सुपेला अस्पताल में कल रात हादसे में मृत भिखूभाई पटेल (58 वर्ष) निवासी सेक्टर-2 सडक-3 क्वाटर-27/जी भिलाई, श्रीमती पुष्पा देवी (50 वर्ष) निवासी शर्मा आश्रम के पास जोन-3 खुर्सीपार, श्रीमती शांति बाई देवांगन (60 वर्ष) निवासी बाजार चौक महामाया वार्ड-3, कुम्हारी, श्रीमती सत्या निषाद (57 वर्ष) निवासी अर्जुन किराना दुकान के पास राम नगर थाना कुम्हारी, बिहारी यादव (70 वर्ष) निवासी भगत सिह रोड सुपेला, कमलेश देशलहरे (35 वर्ष) निवासी मकान-26/एफ, सड़क 28 सेक्टर-4, राजू राम (49 वर्ष) निवासी निषाद सेवा समिति के पास केम्प-2 शारदा पारा भिलाई का शव सुपेला शासकीय अस्पताल में देर रात पहुंचा था।

हृदय को झकझोर देने वाली घटना
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह हृदय को झकझोर देने वाली घटना है। छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं कभी होती नहीं है मुझे याद है कि आज से करीब पंद्रह साल बीस साल पहले दशहरा के वक्त ऐसी घटनाएं घटी थीं, उसके बाद कभी ऐसी घटना हुई नहीं है।  घायलों का अच्छी तरह इलाज हो इसकी चिन्ता राज्य सरकार कर रही है। इस घटना में घायल रमेश यादव, गुरुमुख सिंग, निर्मल सिंग, देवेन्द्र सिंग, मोनिका वर्मा, उषा साहू, हस्तिना सिक्का, श्रीमती कुंती यादव, उर्मिला कौशल, सरजीत कौर को एम्स में भर्ती किया गया है। बिहारी लाल दुबे को मेकाहारा में एवं कविता चौधरी, प्रदीप को ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कुछ परिजनों की मांग है कि मुआवजा मिलना चाहिए जबकि इसकी चिंता उनको नहीं करना है, सारा विषय जो है राज्य सरकार के संज्ञान में है, बेहतर से बेहतर किया जाएगा।

जिस मार्ग पर हादसा उस पर भी सवाल
विधायक रिकेश ने कहा कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ उस मार्ग पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वहां अंधेरा रहता है, सड़क ठीक से नहीं है। साइड में रेलिंग नहीं लगी और साथ में दुर्घटनाग्रस्त बस का फिटनेस था कि नहीं, ये सारी चीजें जांच में सामने आएंगी। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी जिससे सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी लेकिन हमारा जो चला गया इस दुनिया से, अब उसे हम लोग वापस नहीं ला सकते, बस उनके परिवार को संबल मिल जाए और जो उम्मीदें उनको राज्य सरकार से है, वह अवश्य पूरा करने का प्रयास है। सरकार अपनी ओर से बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करेगी। विधायक रिकेश सेन ने शासकीय अस्पताल दुर्ग लाए गए मृत कर्मियों परमानंद तिवारी (55 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरौदा, त्रिभुवन पाण्डेय (55 वर्ष) निवासी प्रगति नगर रिसाली, अमित सिन्हा (40 वर्ष) निवासी शंकर नगर थाना मोहन नगर, कृष्णा साहू (45 वर्ष) निवासी केनाल रोड जोन-2 खुर्सीपार, मनोज कुमार ध्रुव (43 वर्ष) निवासी मकान-858/4 ड्रीम सिटी उमदा रोड पुरानी भिलाई के परिजनों के विषय में जानकारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी से ली।

Bhilai Breaking : शौच के लिए निकली नाबालिग से रेप, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
महिला क्रिकेटर्स की बल्ले-बल्ले : बीसीसीआई ने बढ़ाई फीस… एक फर्स्ट-क्लास और वनडे के लिए मिलेंगे 50 हजार
महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को मिलेगा अच्छा प्रतिसाद : मंत्री मो. अकबर
मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में प्रदेश के पहले ‘गोधन एम्पोरियम’ का किया उद्घाटन… एक ही छत के नीचे मिलेंगे गोबर से बने सभी सामान
गंडई के रास्ते दुर्ग पहुंच रही थी एमपी की शराब, धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… 15 पेटी शराब जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कुम्हारी हादसे पर उठ रहे सवाल
Next Article किराया नहीं देने पर दुकान का आवंटन होगा निरस्त, रिसाली में आयुक्त का कड़ा एक्शन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?