ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गंडई के रास्ते दुर्ग पहुंच रही थी एमपी की शराब, धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… 15 पेटी शराब जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गंडई के रास्ते दुर्ग पहुंच रही थी एमपी की शराब, धमधा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा… 15 पेटी शराब जब्त

By Mohan Rao
Published: December 16, 2023
Share
SHARE

भिलाई। मध्यप्रदेश की गोवा शराब का अवैध परिवहन करते धमधा पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को रोककर उसमें से कुल 15 पेटी गोवा शराब जब्त की है। कुल 735 पौव्वा शराब व बोलेरो वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बोलेरो वाहन में बैठा दूसरा आरोपी फरार हो गया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना धमधा ने संयुक्त कार्रवाई कर इतनी बड़ी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन पकड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार धमधा पुलिस को विशेष सूत्रों से पता चला कि एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर परिवहन करते हुये मध्यप्रदेश के तरफ से गण्डई मेन रोड होते हुए धमथा दुर्ग की ओर आ रही है। सूचना पर पुलिस की टीम द्वारा गण्डई रोड में ग्राम बिरझापुर के आगे अमन ढाबा के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताये अनुसार एक बोलेरो वाहन सफेद रंग की क्रमांक सीसी CG-07/AU/8717 को अमन ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड गया।

बोलेरो वाहन के साईड में बैठा आरोपी रामहित जयसवाल गाड़ी से कूदकर झाड़ी तरफ फरार हो गया एवं ड्राईवर सीट पर बैठा आरोपी रामचंद्र राजभर को पकड कर बोलेरो को चेक किया गया। चेक करने पर कुल 15 पेटी गोवा व्हस्की शराब मिला। पूछताछ में पता चला कि मध्य प्रदेश के शहडोल से ब्रिकी करने के लिये अवैध परिवहन कर शराब लाना बताया। आरोपी रामचंद्र राजभर के कब्जे से एक बोलेरो वाहन व 15 पेटी गोवा व्हस्की शराब जब्त किया गया। पेटियों में 180ML भरा हुआ कुल 735 पौव्वा शराब कुल 132.3 बल्क लीटर कीमती तकरीबन 88 हजार 220 रुपए व घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो क्रमांक CG- 07/AU/8717 कीमती तकरीबन 7,00,000 रुपए कुल जुमला कीमती 7,88,220 रुपए को जब्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, आरक्षक जी रवि, सनत भारती, चित्रसेन, जगजीत सिंह, बालमुकुन्द एवं थाना धमधा से उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, प्रधान आरक्षक अनुपम शर्मा, आरक्षक दिनेश डहरिया, प्रशांत साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

चक्रवात बुरेवी: केरल-तमिलनाडु के सीएम से शाह ने की बात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
सीमा पर सुरक्षा होगी तगड़ी, घुसपैठ की वजह से बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने का फैसला
बाबा की बारात में जुटे लाखों भक्त, गोल्डन बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ बोलबम समिति का नाम…. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत की झांकियां देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
शिविरों में बनाए गए 107 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन चालकों को यतायत नियमों का पालन करने दी गई सलाह
एम्स का नर्सिंग स्टाफ दूसरे दिन भी हड़ताल पर, कहा-मरीजों की सेवा न कर पाने का दुख लेकिन हम मजबूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 30 लाख रुपए की चाहते थे फिरौती, 9 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या का मामला, आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा यह कैसी न्याय व्यवस्था: सीजेआई को खत लिख महिला जज ने मांगी इच्छामृत्यु, कहा- ‘मुझे रात में जज से मिलने को कहा गया’ खुद को कीड़े जैसा कर रही महसूस
Next Article रीजनल रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा स्थान, तेलंगाना रहा अव्वल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?