ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कुम्हारी हादसे पर उठ रहे सवाल
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कुम्हारी हादसे पर उठ रहे सवाल

By Om Prakash Verma Published April 10, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कुम्हारी में एक सड़क हादसा हो गया। रात के अंधेरे में डिस्टलरी के मजदूरों को लेकर आ रही बस सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण दर्जनभर मजदूरों की मौत हो गई। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हो रहा है। कंपनी ने हर्जाने के साथ ही मृतकों के परिजनों को नौकरी आदि का आश्वासन दिया है। सरकार फिलहाल चुप है क्योंकि आचार संहिता लगी हुई है। घटना ताजा है, इसलिए हायतौबा मची हुई है। पर देश में इस तरह के हादसे रोज होते हैं। सरकार को छोड़ भी दें तो ऐसी घटनाओं को लेकर जनता भी ‘बेहिसÓ है। हादसे को लेकर कोसने का काम शुरू हो गया है। सवाल उठाया जा रहा है कि मजदूरों को 15 साल से भी पुरानी बस में ढोया जा रहा था। देश चाहे कितना भी ‘शाईनÓ क्यों न कर रहा हो, अभी भी उसका कलेजा इतना बड़ा नहीं हुआ है कि वह अच्छी खासी चलती लाखों की गाड़ी को कबाड़ में बेच दे। हादसा बस के खाई में गिरने की वजह से हुआ। बस नई भी होती तो भी यह हादसा हो सकता था, मौत का आंकड़ा भी लगभग ऐसा ही होता। सवाल यह है कि मैदानी इलाके में खाई कहां से आ गई? मुरुम, मिट्टी और गिट्टी वाली कंपनियां किस हद तक जा सकती हैं, कुम्हारी की खाई इसका एक छोटा उदाहरण है। इस खाई को लोग रोज देख रहे हैं पर चुप हैं। वह तो तब भी चुप रहते हैं जब वनांचलों में रहने वाले लोग पेड़ों की कटाई का विरोध करते हैं, कोयले की खुली खदानों के विरुद्ध भूख हड़ताल करते हैं। वो इसे वनवासियों की समस्या मान लेते हैं। अधिकांश को तो इसके बारे में कुछ पता भी नहीं होता। हादसे को लेकर यह सवाल भी उठा कि वहां स्ट्रीट लाइट नहीं है। स्ट्रीट लाइट तो अधिकांश हाइवे पर भी नहीं है। इसलिए तो गाडिय़ों में हेडलाइट होती है। हेडलाइट जलाने के बाद भी गाडिय़ां सड़क पर सो रहे मवेशियों पर चढ़ जाती है, गड्ढों में उछल जाती है, डिवाइडर से टकरा जाती है, सड़क छोड़ कर उतर जाती है या पेड़ों से भिड़ जाती है। लोगों को हेडलाइट जलाने की तमीज नहीं है। वो कभी डिपर नहीं देते। हेडलाइटों को छोड़ भी दें तो आजकल गाडिय़ों की टेल लाइट भी कमाल की होती है। इनकी चमक भी पीछे वाले चालक को कुछ देर के लिए अंधा कर देती है। हेडलाइट और टेललाइट के चलते अंधा हुआ चालक अंदाजे में गाड़ी चला रहा होता है। रात को होने वाले 10 में से 8 सड़क हादसे इसी का परिणाम होते हैं। पर हम इन सभी विसंगतियों के साथ न केवल जी रहे हैं बल्कि खुश भी हैं। हादसों के बाद का यह चीखना-चिल्लाना और रोना-पीटना इसलिए भी अखरता है। कोई तो हादसों को रोकने की दिशा में भी काम करे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma April 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट, 1 लाख जवान हुए तैनात CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट, 1 लाख जवान हुए तैनात
Next Article कुम्हारी हादसे में मृत कर्मियों के परिवार को विधायक रिकेश ने बंधाया ढांढस, कहा – राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?