ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिल्म पठान के जरिए साकार हो रहा किंग खान का 32 साल पुराना सपना, जानिए शाहरुख ने क्या कहा….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

फिल्म पठान के जरिए साकार हो रहा किंग खान का 32 साल पुराना सपना, जानिए शाहरुख ने क्या कहा….

By Sonu Sahu
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए किंग खान करीब चार वर्ष के लंबे ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान का एक बड़ा सपना साकार होने जा रहा है और वह सपना है एक्शन हीरो के रूप में काम करना। खुद शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि अपने करीब 32 साल के लंबे करियर में वह अब एक्शन हीरो बनने का सपना पूरा कर रहे हैं।

यश राज फिल्म्स द्वारा जारी एक वीडियो में शाहरुख खान कहते नजर आ रहे हैं, ’32 साल पहले मैं एक्शन हीरो बनने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया और इसके बजाय मेरी इमेज एक रोमांटिक हीरो के रूप में बना दी गई। शाहरुख आगे कह रहे हैं, ‘मैं सिर्फ एक्शन हीरो बनना चाहता था। मेरा मतलब है कि मुझे डीडीएलजे, राहुल और राज वाले रोल भी काफी पसंद आए। लेकिन, मैं हमेशा एक्शन हीरो बनने के बारे में सोचा करता था। इसलिए, अब मेरे लिए मेरा यह सपना पूरा होने जा रहा है। बता दें कि यश राज फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शाहरुख खान का यह वीडियो साझा किया गया है। फिल्म पठान में अपने किरदार को लेकर शाहरुख खान का कहना है, ‘पठान एक काफी सहज इंसान है और वह काफी जटिल चीजें करता है। मुझे लगता है कि वह शरारती है, कड़क है, लेकिन इसका बहुत लोड नहीं लेता। वह भरोसा करता है। वह ईमानदार हैं और भारत को अपनी मां मानता है।

बता दें कि इस फिल्म मे शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इससे पहले ‘ओम शांति ओम, ‘चेन्नई एक्सप्रेस और ‘हैप्पी न्यू ईयर में दोनों की जोड़ी धमाल मचा चुकी है। फिल्म में दीपिका की मौजूदगी को लेकर शाहरुख खान का कहना है, ‘यह एक्शन से भरपूर फिल्म है। इसके लिए वास्तव में दीपिका जैसी ही किसी एक्ट्रेस की जरूरत है, जो बेशरम रंग जैसे सीक्वेंस को शानदार अंदाज में कर सकती हैं। एक्शन कर सकती हैं। यह सब सिर्फ दीपिका ही कर सकती हैं। बता दें कि यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज हो रही है।

बिग ब्रेकिंग : पीसीसी की अहम् बैठक में शुरू हुई चुनावी एक्सरसाइज, देर रात बैठेगी चुनाव समिति, नामों को दिया जाएगा फायनल टच
गुलाबों से महकती सफलता: सूरजपुर के किसान की प्रेरक कहानी
अटके अंडरब्रिज का निर्माण अब पुन: होगा शुरू, वोरा की पहल पर पाइप शिफ्टिंग प्रारंभ
जिंदल समूह ने रायगढ़ में औद्योगीकरण के साथ चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में किया सराहनीय कार्य: भूपेश बघेल
इस अभिनेत्री ने भुवन बाम के यूट्यूबर से अभिनेता बनने तक के सफर की खूब तारीफ की…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हारमोनियम बजाना सीख रही एक्ट्रेस रीना कपूर
Next Article सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?