ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सोनाक्षी की दहाड़ बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बनी

By Sonu Sahu
Published: January 18, 2023
Share
SHARE

सोनाक्षी सिन्हा फिल्मों में काम करने के बाद अब वेब पर भी अपनी शुरुआत कर रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज है दहाड़, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से सोनाक्षी सुर्खियों में हैं। इससे जुड़ीं यूं तो कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे बेशक सोनाक्षी के साथ उनके प्रशंसकों का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा। दरअसल, दहाड़ का प्रीमियर प्रतिष्ठत बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। सोनाक्षी अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज दहाड़ से ओटीटी पर अपना करियर शुरू कर रही हैं, जो इसी साल स्ट्रीम होगी, लेकिन उससे पहले इसे बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्टर साझा कर लिखा, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में गूंजेगी दहाड़ और इसी के साथ यह इस प्रतिष्ठित समारोह में जाने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बन गई है। इसका हिस्सा बन गर्व है। दुनिया को अपनी दहाड़ सुनाने का इंतजार नहीं कर सकती।

इस सीरीज की निर्माता जोया अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इसके बाद इंडस्ट्री से जुड़े जोया के दोस्तों से लेकर प्रशंसकों तक ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। श्वेता बच्चन ने लिखा, शानदार और बधाई। निर्देशक होमी अदजानिया ने एक ताली वाला इमोजी शेयर किया, वहीं सिकंदर खेर ने स्टार शेयर कर सीरीज की टीम को बधाई दी। हुमा कुरैशी और निर्देशक गुनीत मोंगा ने भी इसे लेकर खुशी जाहिर की है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल बर्लिन में हर साल आयोजित होने वाला एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह है, जिसकी शुरुआत 1951 में हुई थी। गली बॉय से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक कई भारतीय फिल्मों को इस समारोह में दिखाया जा चुका है। दहाड़ का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने किया है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज की कहानी राजस्थान के एक छोटे से शहर में दिखाई गई है। सोनाक्षी इसमें स्थानीय पुलिस सब इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के रोल में हैं। एक सार्वजनिक शौचालय में कई महिलाएं रहस्मय तरीके से मृत मिलती हैं, जिसके केस की जांच अंजलि करती है। इसके बाद पुलिस और किलर के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है। सीरीज में विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी हैं।

वैसे डिजिटल जगत में सोनाक्षी के करियर की शुरुआत 2021 में फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया से हो चुकी है। यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी। 2022 में सोनाक्षी की फिल्म डबल एक्सएल सिनेमाघरों में आई, लेकिन यह फ्लॉप रही। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी थीं। सोनाक्षी को जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज हीरा मंडी में भी देखा जाएगा। इसके अलावा वह रितेश देशमुख के साथ फिल्म ककुड़ा में दिखेंगी।

भिलाई ज्वेलर्स दुकान में लगी आग: सिलेंडर फटने से लोगों में हुई अफरा तफरी…
प्रशिक्षण शिविर में जा रहे कांग्रेसी दल का भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
महापौर की एक और सौगात: वार्ड 18 में होगा 40 लाख की लागत से सड़क का निर्माण, फरीद नगर में पेवर ब्लॉक, नाली, सीसी रोड निर्माण एवं कोसा नगर के बौद्ध भूमि में डोम शेड का होगा निर्माण
बाबा गुरु घासीदास जयन्ती पर मनाया जाएगा मद्यपान निषेध दिवस…
पलक तिवारी ने जगह-जगह से कटी ड्रेस पहनकर कराया हुस्न का दीदार…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिल्म पठान के जरिए साकार हो रहा किंग खान का 32 साल पुराना सपना, जानिए शाहरुख ने क्या कहा….
Next Article दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?