ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CM बघेल की घोषणा पर अमल : भिलाई निगम में 60 करोड़ से होंगे अनेकों काम, महिलाओं के लिए बनेगा आजीविका केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

CM बघेल की घोषणा पर अमल : भिलाई निगम में 60 करोड़ से होंगे अनेकों काम, महिलाओं के लिए बनेगा आजीविका केंद्र

By Mohan Rao
Published: March 13, 2023
Share
महापौर व आयुक्त ने देखा स्थल
SHARE

भिलाई। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई निगम को 60 करोड़ की राशि विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। इसी कड़ी में भिलाई निगम ने इस पर शीघ्रता से अमल करना प्रारंभ कर दिया है। घोषणा के तहत महिलाओं को रोजगार की दिशा में जोड़ने के लिए भिलाई शहर में आजीविका केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए आज महापौर नीरज पाल व निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया तथा स्पॉट पर ही पूरी प्लानिंग को लेकर चर्चा भी की।

आजीविका केंद्र में 500 महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा। शीघ्र ही निगम इस पर कार्य करेगा। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के तहत युवाओं के रोजगार पर भी काम होंगे, इसके लिए भिलाई निगम में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ बनाए जाएंगे। रीपा की तर्ज पर अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क बनाए जायेंगे। मार्केट क्षेत्रों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे, आधुनिक शौचालय के निर्माण के साथ ही इसमें प्रकाश की व्यवस्था के इंतजाम भी होंगे।

बीपी, शुगर, रक्त परीक्षण आदि के लिए भिलाई में 50 किओस्क की स्थापना होगी। भिलाई में विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन बनेगा इसके साथ ही सिविल अस्पताल सुपेला में आधुनिकीकरण के कार्य होंगे। कचरा कलेक्शन की व्यवस्था बेहतर करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ई रिक्शा व ई कार्ट की व्यवस्था की जाएगी। आज निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता अर्पित बंजारे तथा प्रकृति जगताप आदि मौजूद रहे।

झारखंड BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची…. जानिए किसे कहां से मिला टिकट
दुर्ग पुलिस ने जब्त किए ट्रक में भरे लाखों के चादर, बिना किसी दस्तावेज के हो रहा था परिवहन
रातभर कोविड मरीज के शव संग बैठी रही पत्नी, घर ले जाने के लिए तीन हजार मांगने का आरोप
रासायनिक कीटनाशक का बेहद सस्ता और बेहतर विकल्प है गौमूत्र कीटनाशक
अगर इन तीन में से कोई भी एक वजह हो तो नहीं हो सकती ‘ महिला को फांसी ‘
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: अचानक जिला अस्पताल पहुंचे CMHO, नदारद डॉक्टर और कर्मचारियों को दिया नोटिस, किया उपचार
Next Article खुर्सीपार मंडल में नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष से मिले पदाधिकारी, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?