ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जमाव व जलभराव की स्थिति से निपटने की कवायद…. बारिश पूर्व निगम क्षेत्र के बड़े नालों की हो रही है सफाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जल जमाव व जलभराव की स्थिति से निपटने की कवायद…. बारिश पूर्व निगम क्षेत्र के बड़े नालों की हो रही है सफाई

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
Strict action of the corporation on wandering without masks
Strict action of the corporation on wandering without masks
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गुजरने वाले बड़े नालों की सघन स्तर पर सफाई कराई जा रही है ताकि बारिश होने पर जल का प्रवाह तीव्र गति से बना रहे एवं जलजमाव व जलभराव की स्थिति न बने। इसकी शुरुआत 2 महीने पूर्व से की जा चुकी है, खुर्सीपार क्षेत्र के अंतर्गत बीएसपी की ओर से बहने वाले नाला की सफाई कराई गई है! बड़े नाले की सफाई के लिए चैन माउंटेन तथा जेसीबी का भी सहारा लिया जा रहा है, तो वही छोटे नालों की मैनुवली सफाई कर नाली से सभी प्रकार के कचड़े व मलबे को निकालकर साफ किया जा रहा है।
इंदू आईटी के सामने संकरे नाला का चौड़ीकरण करने और सफाई कार्य का निरीक्षण करने आज निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन 1 आयुक्त सुनील अग्रहरि ने निरीक्षण किया और सफाई अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नाला से कंटीली झाडिय़ों के सफाई कार्य को कुटेलाभाठा तक करने कहा ताकि अधिक बारिश होने पर जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इंदु आईटी के पास के नाले की विगत कई दिनों से सफाई कराई जा रही है, कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर सफाई की गई है! ऐसे क्षेत्र जहां पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है उन इलाकों के छोटे नालियों को व्यवस्थित करने का कार्य जोन स्तर पर किया जा रहा है।
बड़े नालों की सफाई का निरीक्षण के लिए पहुंचे नेहरू नगर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि नाला का सघन तौर पर सफाई किया जा रहा है। जहां आवश्यकता पड़ रही है वहां पर चैन माउंटेन के जरिये बड़े नाला के किनारे पटे हुए मलबे की खुदाई कर साफ किया जा रहा है, इससे नाला का चौड़ीकरण भी हो रहा है, जिससे बारिश के समय में पानी बिना कोई अवरोध के प्रवाहित हो सकेगा और जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। नाला की सफाई के दौरान मलबा निकालने का कार्य किया जा रहा है। नाला में कंटीली झाडिय़ों व लंबे समय से पटे हुए मलबे की सफाई की जा रही है। इसी प्रकार जोन में छोटे, बड़े नालियों की सफाई का कार्य जारी है, जहां निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कंटीली झाडिय़ां, झिल्ली, पन्नी व अन्य कचरे को निकाल कर सफाई कर रहे है। जेसीबी के माध्यम से बड़े नाला के किनारे पटे हुए मलबे की खुदाई कर साफ किया जा रहा है, इससे नाली की चौड़ाई भी बढ़ रही है जिससे बारिश के समय पानी बिना कोई अवरोध के गंतव्य स्थान पर जा सकेगा और जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होगी। जोन 04 के स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय ने बताय कि वार्ड 29, वार्ड 30 और वार्ड 37 बालाजी, बापूनगर, प्रगति मार्केट से बिजली कार्यालय तक नाली का मैनुअली सफाई किया जा चुका है। इसी प्रकार जोन 02 वैशालीनगर में शांतिनगर और वृन्दानगर के बड़े नाली की सफाई की गई है।

मां महामाया गैस एजेंसी में खाद्य विभाग का छापा, 6 लाख से ज्यादा के अवैध सिलेण्डर जब्त
कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा- गठबंधन के कारण सब कुछ खो दिया
छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना
नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त
Durg Breaking : बेटे के साथ मिलकर शख्स ने की छोटे भाई की हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुए आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Number of deaths from corona reached 150 in Chhattisgarh केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी नि:शुल्क… अगले तीन दिनों में तीन लाख अतिरिक्त खुराक देने का लक्ष्य
Next Article गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही गुजरात तट से टकराया ताऊ ते: 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाएं…. पश्चिमी तट के पांच राज्यों में मची भारी तबाही

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?