ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

By @dmin
Published: December 2, 2021
Share
चक्रवाती तूफान 'जवाद' का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान 'जवाद' का खतरा बरकरार, राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी
SHARE

भुवनेश्वर (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान जवाद का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में चक्रवाती तूफान जवाद दस्तक दे सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन दिसंबर से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा के जिलों में भी तीन दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान की वजह से सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो सकती है, सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है और कच्ची सड़कों को नुकसान भी पहुंच सकता है। लोगों को बेवजह घर से निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

ओडिशा के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अवसाद बनने के बाद ही हम तट को पार करने वाले चक्रवात के स्थान और उसकी तीव्रता का अनुमान लगाने की स्थिति में होंगे।  मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में बारिश की तीव्रता शनिवार से बढ़ेगी क्योंकि तटीय जिलों और आंतरिक जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगड़ा और कोरापुट जिलों में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार तक आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया चक्रवाती तूफान का कम दबाव अब अंडमान सागर में बना हुआ है। इसके बाद यह तीन दिसंबर को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

सीएम विष्णुदेव साय ने होली पर लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, होली की बधाई के साथ फाग गीत किया अपलोड
क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान
मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना
शराबबंदी के बीच फिर से जहरीली शराब का कहर! छपरा में पांच की मौत
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब जल्दी लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज, दोनों खुराक के बीच का समय घटाकर आठ हफ्ते करने की तैयारी ओमिक्रॉन बिगाड़ न दे हालात, सीआईआई ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए मांगी मंजूरी
Next Article रिश्ते शर्मसार : बेटे ने मां के अंतिम संस्कार से किया इनकार, कचरे वाली गाड़ी से शव पहुंचाया श्मशान पति से अवैध संबंध के चलते बहन की कर दी हत्या, पत्नी ने प्लान बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?