ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना

By @dmin
Published: May 31, 2020
Share
मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा- केरल के तट से अभी नहीं टकराया मानसून, एक जून को ही आने की संभावना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि मानसून अभी केरल के तट से नहीं टकराया है। शनिवार को एक निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने दावा किया था कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने इसे खारिज कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम. मोहपात्रा ने कहा कि हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं। हम अपने पहले के पूर्वानुमान के साथ हैं कि मानसून एक जून या उसके बाद ही केरल के तट पर पहुंचेगा। दरअसल, केरल के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में तीन दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को इसे मानसून के पूर्व होने वाली बारिश बताया था।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक या दो जून को मानसून केरल तट से टकराएगा। शनिवार को यह मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र में सक्रिय है और लगातार दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है तथा परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं।
मौसम विभाग ने अप्रैल में कहा था कि इस बार मानसून औसत ही रहने वाला है। विभाग के मुताबिक 96 से 100 प्रतिशत बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है। पिछले साल यह आठ दिन की देरी से आठ जून को केरल के समुद्र तट से टकराया था। भारत में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून से बारिश होती है।

आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी – मंत्री राजेश अग्रवाल
आरोप-प्रत्यारोप: ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं देखने दे रही कांग्रेस सरकार, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का आरोप
Jashpur Breaking : पुलिस लाइन में प्रदर्शनकारियों पर चली लाठी, गोली लगने से तीन घायल…. अस्पताल में भर्ती
नई राजधानी परियोजना नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 6 मांगे पर बनी सहमति, कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'अम्फान' के बाद अब हिका तूफान का खतरा, 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार ‘अम्फान’ के बाद अब हिका तूफान का खतरा, 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार
Next Article नेपाल की संसद में विवादित नक्शे संबंधी बिल पेश, मैप में भारत के भी तीन हिस्से शामिल नेपाल की संसद में विवादित नक्शे संबंधी बिल पेश, मैप में भारत के भी तीन हिस्से शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?