ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान
Share
Notification Show More
Latest News
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद
October 29, 2026
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

क्या आप भी कर रहे हैं कड़ाके की ठंड में हीटर का इस्तेमाल, जान लें इसके नुकसान

By Sonu Sahu Published January 11, 2023
Share
SHARE

बीते कुछ दिनों में मौसम ने करवट बदली हैं और कड़ाके की ठण्ड पडऩी शुरू हो गई हैं। ठिठुरने वाली इस सर्दी में सभी रजाई और कंबल से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसी सर्दियों में खासतौर से बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। सर्दियों में गर्माहट पाने के लिए लोग रूम हीटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की इस हीटर से निकलने वाली गर्म हवा आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जी हां, हीटर के कई साइड इफेक्ट भी हैं जो बढ़ते हुए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हीटर से होने वाले नुकसान और इसे इस्तेमाल करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
आंखों में होने लगती हैं खुजलीसांस के मरीजों के लिए घातकस्किन हो जाती है ड्राईत्वचा पर हो सकती हैं झुर्रियांदम घुटने की समस्याइन बातों को ध्यान में रखे करें हीटर का इस्तेमाल

आंखों में होने लगती हैं खुजली

हीटर के लगातार चलने से कमरे में मौजूद हवा में नमी खत्म हो जाती है। इसे त्वचा के साथ आंखों की नमी भी खत्म होने लगती है और आंखों में जलन और खुजली होने लगती है। इसलिए हीटर चलाने पर कमरे में पानी भरकर जरूर रखें अगर आंखों में खजली हो रही है तो उसे मसलने की जगह उसमें पानी के छीटें मारें। मसलने से आंखे लाल भी हो सकती हैं।

सांस के मरीजों के लिए घातक

रूम हीटर और अंगीठी से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस सांस की नली के जरिये शरीर में पहुंचकर श्वसनतंत्र व अस्थमा के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है। ब्रोंकाइटिस और साइनस से जूझ रहे लोगों की एलर्जी रूम हीटर से बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को हीटर के पास बैठने पर कफ बनने लगता है। साथ ही छींक और खांसी आने लगती है। इसके अलावा हृदय से जुड़ी बीमारियों का इलाज करा रहे और स्मोकिंग करने वाले लोगों को रूम हीटर चलाकर सोने से कई तरह के खतरे बढ़ जाते हैं।

स्किन हो जाती है ड्राई

रूम हीटर्स हवा में मौजूद नमी को सोखकर उसे ड्राई बना देते हैं। इसका असर त्वचा पर भी पड़ता है। हीटर में ज्यादा देर रहने से त्वचा भी ड्राई हो जाती है। इतना ही नहीं ड्राई होने पर त्वचा पर तरह-तरह के इंफैक्शन होते हैं। अगर आपको रूम हीटर चला ही है तो आपको पहले कमरे में एक बाल्टी पानी भर कर रखना चाहिए ताकि कमरे मे नमी बनी रहे। इसके साथ कमरे के खिड़की दरवाजो को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए। उन्हें थोड़ा खोल कर रखना चाहिए ताकि बाहर से हवा अंदर आती रहे और वेन्टिलेशन बना रहे।

त्वचा पर हो सकती हैं झुर्रियां

जाड़े के मौसम हीटर भले ही थोड़ी राहत पहुंचाता है मगर इसे लगातार इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर झर्रियां पड़ सकती हैं। दरअसल, हीटर से निकलने वाली गैस त्वचा की क्वालिटी को खराब करती हैं और र्सोंलग टिशूज को खराब कर देती है। ये टिशूज त्वचा के अंदर होते हैं और इनके खराब होने से पिगमेंटेशन की दिक्कत हो जाती है। हीटर का इस्तेमाल कर भी रही हैं तो कुछ देर के लिए ही करें।

दम घुटने की समस्या

इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीडि़त हैं उन्हें सफोकेशन यानी दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको हीटर इस्तेमाल करते वक्त रूम में एक बाल्टी भरकर पानी रखना चाहिए। साथ ही हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं कर देने चाहिए बल्कि थोड़ा बहुत वेन्टिलेशन जरूर रखना चाहिए।

इन बातों को ध्यान में रखे करें हीटर का इस्तेमाल

अगर आप हीटर खरीद रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप ऑयल हीटर खरीदें। इस तरह के हीटर हवा को शुष्क नहीं होने देते हैं।

हमेशा ध्यान रखें कि पूरी रात हीटर जलाकर न सोएं। आप सोने से एक-दो घंटे पहले इसे जलाकर रूम गर्म कर सकते हैं। लेकिन सोने से पहले इसे ध्यान से बंद कर दें।

जब भी हीटर चलाएं तो उसके आसपास एक बर्तन या कटोरी में पानी भरकर रख दें। इससे हवा में नमी बनी रहेगी और यह रूखेपन से बच सकेगी ।

हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें, ताकि यह सूखे नहीं। साथ ही आंखों की समस्या होने पर डॉक्टर से मिलें।

अस्थमा या हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्ति जितना हो सके कम से कम हीटर का इस्तेमाल करें।

You Might Also Like

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : पैंगोलिन की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, 14 किलो शल्क बरामद

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

Sonu Sahu January 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता जय ज्योत्सना ने की मुलाकात मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता जय ज्योत्सना ने की मुलाकात
Next Article भेेंट मुलाकात: समाज कल्याण और श्रम विभाग के हितग्राहियों को सामाग्री व चेक वितरण भेेंट मुलाकात: समाज कल्याण और श्रम विभाग के हितग्राहियों को सामाग्री व चेक वितरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?