ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने अमर जननायक बिरसामुण्डा को उनकी जयंती पर और आचार्य विनोबा भावे को उनकी पुण्य तिथि पर किया नमन

By @dmin
Published: November 15, 2021
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान आदिवासी जननेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसमुण्डा की जयंती एवँ प्रसिद्ध गांधीवादी नेता तथा भूदान आंदोलन के सूत्रधार आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अमर सेनानी बिरसा मुण्डा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लडऩे की प्रेरणा दी। बिरसा मुण्डा जी ने तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों के सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया। आदिवासी समुदाय आज उन्हें भगवान की तरह पूजता है । उनके क्रांतिकारी विचार और देश प्रेम की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आचार्य विनोबा भावे को याद करते हुए कहा कि भारतरत्न और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित श्री भावे रचनात्मक और आध्यात्मिक होने के साथ ही महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्हें भूदान आंदोलन की वजह से अधिक जाना जाता है। संत भावे ने अपना पूरा जीवन गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान में लगा दिया और उन्हें आध्यात्मिक रूप से जीवन में सही और गलत के मध्य का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि आचार्य भावे जमीन मालिकों से दान के तौर पर जमीन लेकर गरीब लोगों को खेती के लिए देते थे। ऐसे संत सेनानी के जीवन और विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

नौ राज्यों तक फैला टिड्डियों का आतंक, इनसे निपटने प्रशासन ने कसी कमर
सलाह: एनसीपी नेता शरद पवार का पीएम मोदी को पत्र, कहा- सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में और सुधार की जरूरत
छात्रों से अपने खेत में कटवाई धान, मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, आश्रम अधीक्षक सस्पेेंड
एनआईटी रायपुर में हुआ ‘हर घर ध्यान’ अभियान का आयोजन , योग और ध्यान के महत्व पर दी गई जानकारी
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आया परिवर्तन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'पाकिस्तान सिर्फ जिहाद ही नहीं, ड्रग्स का भी करता है निर्यात', कोस्ट गार्ड ने जब्त किए एक क्विंटल हेरोइन ड्रग्स की एक और बड़ी खेप बरामद, 120 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार
Next Article वायु प्रदूषण सुप्रीम कोर्ट की फटकार का दिखा असर, 4 जिलों में बंद हुए स्कूल वायु प्रदूषण सुप्रीम कोर्ट की फटकार का दिखा असर, 4 जिलों में बंद हुए स्कूल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?