ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट

By Om Prakash Verma
Published: December 19, 2023
Share
IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
SHARE

दुबई (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस पर आईपीएल की नीलामी में पैसों की बारिश हो गई। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी।

सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। यहां तक कि फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए किसी आदर्श खिलाड़ी की सैलरी भी 20 करोड़ से ज्यादा नहीं है।

आरसीबी के आने से पहले कमिंस के लिए सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगाने की जंग चल रही थी। कुछ ही समय बाद, एसआरएच भी इसमें शामिल हो गया। आरसीबी और एसआरएच के बीच इसके बाद जमकर बोली लगाने की जंग देखने को मिली जिससे कमरे में मौजूद लोग खुश हो गए। एसआरएच पीछे नहीं हटी और आखिर में कमिंस को खरीद लिया। सनराइजर्स ने नीलामी में अब तक कमिंस, ट्रेविस हेड और वानिंदु हसरंगा जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी खरीदे हैं।

यह तेज गेंदबाज इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुका है। केकेआर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा था। कमिंस को दो सीजन बाद फ्रेंचाइजी ने 7.25 करोड़ रुपये में वापस खरीदा और फिर रिलीज कर दिया।

कमिंस का 2022 में केकेआर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में लगाया गया अर्धशतक आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। आईपीएल में 42 मैचों में कमिंस ने 8.54 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लिए हैं और साथ ही 359 रन भी बनाए हैं। कमिंस ने जून में ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब दिलाया, इसके बाद इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखी और फिर भारत को घरेलू सरजमीं पर हराकर वनडे विश्व कप जीता।

कमिंस इस साल आईपीएल में वापसी के लिए तैयार थे। कमिंस ने कहा था कि 2024 आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आदर्श होगा, जो आईपीएल फाइनल के कुछ दिन बाद शुरू होगा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ समय से अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए सबसे बढिय़ा माध्यम होगा।

आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडी

खिलाड़ीटीमकितने में खरीदा
(करोड़ रु में)
साल
पैट कमिंससनराइजर्स हैदराबाद20.502024
सैम करनपंजाब किंग्स18.502023
कैमरन ग्रीनमुंबई इंडियंस17.502023
बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्स16.252023
क्रिस मॉरिसराजस्थान रॉयल्स16.252021
निकोलस पूरनलखनऊ सुपर जाएंट्स16.002023
युवराज सिंहदिल्ली कैपिटल्स16.002015
पैट कमिंसकोलकाता नाइट राइडर्स15.502020
ईशान किशनमुंबई इंडियंस15.252022
काइल जेमीसनरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर15.002021
बेन स्टोक्सराइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स14.502017
नोट – अब ट्रेड से कैमरन ग्रीन RCB में जा चुके हैं
बंगाल में भाजपा की इस नेत्री की खूब हो रही चर्चा: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक
ठेका श्रमिक की तर्ज पर ठेका सैनिक बना रही है मोदी सरकार- देवेंद्र यादव
स्विट्जरलैंड ने यूरोपीय चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया
भविष्य में सीमेंट उद्योग के लिए डीकार्बोनाइजेशन ही विकल्प
हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए इस रंग के ये 5 आउटफिट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ. रमन सिंह निर्विरोध चुने गए विधानसभाध्यक्ष विधायकों की शपथ के साथ शीतकालीन सत्र शुरू
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: मां को निर्मोही कहने की गुस्ताखी क्यों?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?