ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बंगाल में भाजपा की इस नेत्री की खूब हो रही चर्चा: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बंगाल में भाजपा की इस नेत्री की खूब हो रही चर्चा: न पैसा, न गाड़ी और मजदूर पति, फिर भी बनीं विधायक

By @dmin
Published: May 3, 2021
Share
Congress Signature Campaign Against Agriculture Law
Congress Signature Campaign Against Agriculture Law
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। रविवार को पश्चिम बंगाल के नतीजे सबके सामने आ गए। पश्चिम बंगाल में भले ही भाजपा 200 का वो जादुई आंकड़ा ना पार कर पाई हो लेकिन भाजपा की एक महिला विधायक की जीत खूब चर्चा में है। भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लडऩे वाली चंदना बाउरी ने टीएमसी के संदीप मंडल को पछाड़ दिया है। 
चंदना बाउरी की जीत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वो एक साधारण परिवार से आती हैं और संपत्ति के नाम पर उनके पास एक झोपड़ी और कुछ पैसे हैं। भाजपा नेता सुनील देवधर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंदना बाउरी की अबतक की जमापूंजी कुल 31,985 रुपये है। उन्होंने बताया कि चंदना एक अनुसूचित जाति से आती हैं, एक झोपड़ी में रहती हैं, वह एक मजदूर की पत्नी हैं और संपत्ति के नाम पर उनके पास तीन गाय और तीन बकरियां हैं। 
चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र में चंदना के बैंक खाते में सिर्फ 6335 रुपये हैं। संपत्ति के नाम पर चंदना के पास तीन गाय, तीन बकरी, एक झोपड़ी और बैंक में जमा नकद मिलाकर कुल 31,985 रुपये हैं। चंदना के घर में शौचालय भी नहीं है। पार्टी के प्रति वह इतनी ज्यादा समर्पित हैं कि प्रचार के लिए रोजाना कमल के प्रिंट वाली भगवा रंग की साड़ी पहनकर निकलती हैं।
मजदूर हैं चंदना के पति
बताया जा रहा है कि चंदना बाउरी के पति सरबन मजदूरी करते हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। पति और पत्नी दोनों मनरेगा में पंजीकृत मजदूर हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं। चंदना पिछले सात-आठ साल से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। टीएमसी ने चंदना के खिलाफ संतोष मंडल को चुनावी मैदान में उतारा था।चंदना अपने क्षेत्र में लोगों के बीच गईं और भाजपा की खूबियां गिनाते हुए टीएमसी पर हमला बोला। वह गंगाजलघाटी के केलाई गांव स्थित अपने घर से रोजाना सुबह आठ बजे चुनाव प्रचार के लिए निकलती थीं। उन्होंने लोगों से महिला संबंधी अपराधों, गरीबी, शिक्षा और पीने के पानी जैसे मुद्दों पर वोट मांगा।

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव व विशेष सचिव ने जांजगीर-चांपा के कई गौठानों का निरीक्षण… गौठानों में आर्थिक स्वावलंबन की कम से कम पांच गतिविधियां होंगी शुरू
दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने डीएसपी, आईजी गर्ग ने ‘पीपिंग सेरेमनी’ में लगाया स्टार
खुर्सीपार में संवर रहा बैक लाइन, विधायक देवेन्द्र की पहल पर हो रही सफाई और बदला जा रहा पाइप लाइन… दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग
दर्दनाक घटना: आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम, मौके पर पहुंचीं डीएम सहित अधिकारियों की टीम
CG Breaking : छत्तीसगढ़ कांग्रेस महासचिव और सचिव की लिस्ट जारी, 23 जनरल सेक्रेटरी तो 140 बने सचिव… देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent कोराना महामारी के बीच दुर्ग से राहत की खबर: एक माह बाद जिले में एक हजार से कम आए नए मामले… मौतों की संख्या में भी भारी गिरावट
Next Article IPL update: two KKR players corona infected, Kolkata-Bangalore match canceled today आईपीएल अपडेट: केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-बेंगलोर का आज होने वाला मैच रद्द

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?