ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए इस रंग के ये 5 आउटफिट…
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedOther

हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए इस रंग के ये 5 आउटफिट…

By Sonu Sahu Published November 4, 2022
Share
SHARE

लाल रंग शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होने के साथ-साथ ग्लैमरस लुक देता है इसलिए महिलाओं की अलमारी में इस रंग के आउटफिट जरूर होने चाहिए। यह एक क्लासिक रंग है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। वहीं, लाल रंग के आउटफिट डेट हो या फिर कोई मजेदार पार्टी, हर अवसर पर पहने हुए अच्छे लगते हैं। आइए आज हम आपको पांच तरह के लाल रंग के आउटफिट से जुड़ी फैशन टिप्स देते हैं।

Contents
लाल रंग की ड्रेसलाल रंग की साड़ीलाल कोटक्लासिक लाल टी-शर्टलाल स्कर्ट

लाल रंग की ड्रेस

काले रंग की ड्रेस की तरह लाल रंग की ड्रेस भी महिलाओं पर खूब जचती है। लाल रंग की ड्रेस को आप न सिर्फ एक कैजुअल आउटिंग पर, बल्कि डेट नाइट पर भी पहन सकती हैं। हालांकि, लाल रंग की ड्रेस के पैटर्न पर थोड़ा ध्यान दें और ज्यादा बड़े पैटर्न का चयन करने से बचें। इसी तरह अपनी लाल रंग की ड्रेस को कम से कम एसेसरीज और हाई हील्स के साथ पहनना चाहिए।

लाल रंग की साड़ी

हर महिला की अलमारी में एक लाल रंग की साड़ी भी होनी चाहिए। आप शादी के फंक्शन के लिए लाल रंग की कांजीवरम या जॉर्जेट सिल्क साड़ी का चयन कर सकते हैं या मॉर्डन फेमिनिन लुक और कॉकटेल पार्टी के लिए लेस या सेक्विन साड़ी का विकल्प चुन सकते हैं। अपने इन लुक को आप खूबसूरत गोल्डन ईयररिंग्स और गोल्डन सैंडल के साथ पूरा कर सकती हैं।

लाल कोट

सर्दियों में हर तरह के कोट पसंद किए जाते हैं, चाहे वे शॉर्ट हो या फिर ओवरसाइज्ड। इसी वजह से फैशन ट्रेंड बदलने पर भी कोट हमेशा ट्रेंडिंग रहते हैं। रंग की बात करें तो लाल रंग का कोट आपकी अलमारी में जरूर होना चाहिए। अपने लाल कोट को आप कैजुअल व्हाइट या ब्लैक टॉप और क्लासिक ब्लू रिप्ड जींस के साथ पहन सकती हैं। अपने लुक को विंटर बूट्स, ब्लैक स्लिंग बैग और डायमंड स्टड्स के साथ पूरा करें।

क्लासिक लाल टी-शर्ट

अगर आपके पास लाल टी-शर्ट नहीं है तो आपको एक गहरे लाल रंग की टी-शर्ट में निवेश करना चाहिए, क्योंकि यह हर तरह के बॉटम वियर के साथ अच्छा लुक देती है। फॉर्मल लुक के लिए आप अपनी लाल टी-शर्ट को ब्लैक ट्राउजर और एक ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ पहन सकती हैं। ट्रेंडी लुक के लिए आप इसे ब्लैक लेदर स्कर्ट और बूट्स के साथ भी पहन सकती हैं।

लाल स्कर्ट

लाल रंग की स्कर्ट गॉर्जियस लुक दे सकती है। फिर चाहे यह प्लीटेड या ए-लाइन स्कर्ट ही क्यों ना हो। लाल स्कर्ट को आप किसी भी न्यूट्रल रंग के टॉप के साथ पहन सकती हैं। आप लाल फ्लेयर्ड या ए-लाइन स्कर्ट को सफेद क्रॉप टॉप और हाई हील्स के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो सफेद बटन-डाउन शर्ट के साथ लाल पेंसिल स्कर्ट भी पहन सकती हैं।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

Sonu Sahu November 4, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के ऐतिहासिक ढोलकल शिखर पर विराजे गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़.. सूंड पर खरोंच कर नाम लिख गए बदमाश
Next Article काम की खबर: दस साल से पुराने आधार कार्डधारियों को अब फिर से कराना पड़ेगा वेरिफिकेशन, यहां जाकर कराएं डॉक्यूमेंट अपडेट काम की खबर: 10 साल से पुराने आधार कार्डधारियों को अब फिर से कराना पड़ेगा वेरिफिकेशन, यहां जाकर कराएं डॉक्यूमेंट अपडेट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?