ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंडस्ट्री में 10 साल ब‍िताने के बाद भी ‘सड़क’ पर हैं श्रद्धा कपूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

इंडस्ट्री में 10 साल ब‍िताने के बाद भी ‘सड़क’ पर हैं श्रद्धा कपूर

By @dmin
Published: January 22, 2020
Share
SHARE

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने कई सारी बड़ी फिल्मों में काम किया है. एक बार फिर से वे वरुण धवन के अपोजिट फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आएंगी. फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है. हर एक एक्टर के सफल करियर के पीछे कुछ चुनिंदा फिल्मों का बड़ा हाथ होता है. जैसे अगर आलिया भट्ट की बात करें तो हाईवे और राजी जैसी फिल्म से उन्हें फेम मिला. मगर इंडस्ट्री में 10 साल बिताने के बाद भी श्रद्धा कपूर ‘सड़क’ पर हैं. ये इत्तेफाक है कि उनकी आने वाली फिल्म का नाम भी स्ट्रीट डांसर है.

श्रद्धा कपूर को इंडस्ट्री में 10 साल

श्रद्धा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का सफर तय कर लिया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से की थी. फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे. इसके बाद 2013 में आई आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्म आशिकी 2. फिल्म सुपरहिट साबित हुई और श्रद्धा को भी फिल्म के जरिए खूब पॉपुलरिटी मिली.
हसीना पारकर ने उठाए श्रद्धा पर सवाल

श्रद्धा कपूर ने 2014 में एक विलेन में काम किया. फिल्म में उन्होंने अपनी उसी रोमांटिक छवि को दोहराया. जिसकी पहचान आश‍िकी में बन गई थी. 2015 में आई एबीसीडी में श्रद्धा ने डांस के जलवे बिखेरे. इसके बाद कई रोमांटिक फिल्में करने के बाद श्रद्धा कपूर ने 2017 में हसीना पारकर फिल्म को चुना. ये एक ऐसा मौका था जब श्रद्धा कपूर अपनी सॉफ्ट छव‍ि, रोमांस और डांस की इमेज को तोड़कर अपनी पहचान इंडस्ट्री में बना सकती थीं. लेकिन श्रद्धा ने इस मौके को गंवाने के साथ अपने करियर की सबसे खराब फिल्म दी. इस फिल्म का लुक आते ही श्रद्धा का खूब मजाक बना. जब फिल्म आई तो उनके एक्ट‍िंग स्क‍िल पर सवाल उठ गए.

बॉक्स ऑफ‍िस पर हिट हैं श्रद्धा

एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं. साल 2018 में आई स्त्री श्रद्धा की शानदार फिल्मों में से एक है. श्रद्धा ने अपनी फिल्मों में जमकर काम किया है. लेकिन उनकी तुलना दूसरे सितारों से करें तो श्रद्धा की अपनी पहचान इंडस्ट्री में नहीं हैं. ऐसा कोई किरदार उनके हिस्से नहीं है, जिसे उनके 10 साल के करियर में मील का पत्थर माना जाए. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कुल 10 साल तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी श्रद्धा कपूर सड़क पर आ गई है. अब देखना ये होगा कि स्ट्रीट डांसर 3डी के जरिए वे सड़क से आसमान तक की दूरी किस तरह से तय करती हैं.
स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा के हिस्से सिर्फ डांस नंबर आते हैं या फिर उनकी एक्ट‍िंग स्क‍िल और किरदार को फैंस याद रख पाते हैं, ये देखने वाली बात होगी. फिलहाल श्रद्धा कपूर का नाम आज भी हीरो की हीरोइन बनकर ही रह गया है. इस टैग को 10 साल बाद हटाने की सख्त जरूरत आ गई है.

हुमा कुरैशी की तस्वीरें देखकर आपको भी हो जाएगा प्यार, फैंस कर रहे लाइक्स की बौछार
एक बार फिर होने वाला है ‘हंस झन पगली फंस जबे’ का धमाकेदार प्रदर्शन 25 दिसंबर से…
अजय देवगन ने शुरू की फ़िल्म “आरआरआर” की शूटिंग
शोहरत के लिए बाउंसर बनने को भी तैयार तमन्ना, ऋतिक रोशन के लिए करेंगी ये काम
प्रियंका कोरोना वॉरियर महिलाओं को देंगी 1 लाख डॉलर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दीपिका के टिकटॉक पर भड़कीं कंगना
Next Article अब विदेशी कंपनी हो जाएगी एयरटेल! 100 फीसदी FDI को मंजूरी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?