ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई की श्वेता पड्डा की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, ‘श्रीरामभूमि’ में अनुपम खेर संग करेंगी अभिनय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEntertainmentFeatured

भिलाई की श्वेता पड्डा की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, ‘श्रीरामभूमि’ में अनुपम खेर संग करेंगी अभिनय

By Mohan Rao
Published: July 18, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के कलाकारों को प्रमोट करने भिलाई में शुरू करेंगी एक्टिंग स्कूल

भिलाई। श्वेता पड्डा भिलाई शहर के उन कलाकारों में शामिल है जिसने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में जन्म लेने वाली श्वेता पड्डा बॉलीवुड से लेकर ओटीटी और स्टोरी टेंलिग व राइटिंग में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। श्वेता पड्डा अपने आगामी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के प्रख्यात कलाकार अनुपम खेर के साथ स्क्रीन साझा करने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर श्वेता काफी उत्साहित है।

श्वेता पड्डा ने चर्चा के दौरान बताया कि श्रीरामभूमि एक मेगा प्रोजेक्ट है जिसकी शूटिंग अयोघ्या के आसपास प्रस्तावित है। इस फिल्म के निर्देशक कामाख्या सिंह हैं और फिल्म में ग्रेट एक्टर अनुपम खेर के सा स्क्रीन साझा करने का मौका मिल रहा है। श्वेता ने बताया श्रीरामभूमि में ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। श्वेता ने यह भी बताया कि इन दिनों वह फिल्मों के साथ ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रहे सीरीज पर भी काम कर रही हैं।

एक्टिंग स्कूल शुरू करने का प्लान
श्वेता पड्डा ने आगामी प्लान को लेकर भी अपना विजन बताया है। श्वेता का मानना है कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभावान कलाकारों की कमी नहीं है। यहां की फिल्म इंडस्ट्री अच्छा काम कर रही है और कलाकार भी काफी मेहनत कर रहे हैं। श्वेता ने बताया वे जब भी भिलाई आती हैं तो उनसे कई उभरते कलाकार मिलते हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों से लोग आते हैं और एक्टिंग में रूची दिखाते हैं। श्वेता ने बताया ऐसे उभरते कलाकारों को आगे बढ़ाने वे भिलाई में एक एक्टिंग स्कूल शुरू करने की योजना पर काम कर रही हैं। जल्द इस पर काम भी शुरू किया जाएगा।

कर्म और मेहनत से मिलती है सफलता
श्वेता पड्डा का कहना है कि सफलता आसानी से नहीं मिलती इसके लिए कर्म और मेहनत का होना काफी जरूरी है। छत्तीसगढ़ के कलाकारों को बाहर जाकर अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ती है। यदि इमानदारी से आप अपना काम करों तो कभी भी असफल नहीं होंगे। आपकों मौके मिलेंगे और एक न एक दिन सफलता भी मिलेगी। छत्तीगसढ़ के कलाकारों के लिए श्वेता पड्डा ने कहा कि यहां के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मार्ग दर्शन की। श्वेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से मिले संस्कार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और आगे भी वे अपनी हर उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी।

लेखन में भी सक्रीय है श्वेता
श्वेता पड्डा केवल अभिनय के साथ-साथ श्वेता लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘स्टॉर्म टू स्टिलनेस’ का विमोचन 11 जनवरी को विश्व पुस्तक मेले में हुआ था। पुस्तक जीवन के संघर्ष, मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित है। इसमें उन्होंने अपने जीवन के साथ विभिन्न आयु और पृष्ठभूमि के लोगों के अनुभवों को भी शामिल किया है। यह किताब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी पुस्तक भी इस वर्ष के अंत तक प्रकाशित होने की संभावना है। श्वेता का कहना है कि काशी की आध्यात्मिक यात्रा ने उनके लेखन को नई दिशा दी। जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव के बीच स्वयं को स्थिर रखना ही उनकी पुस्तक का मूल संदेश है।

श्वेता पड्डा का वर्कफ्रंट
अभिनय की बात करें तो श्वेता एक दशक से भी ज्यादा समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। डॉक्यूमेंट्री से लेकर रियल ड्रामा और धारावाहिक व फिल्मों में काम कर चुकी हैं। श्वेता टीवी चैनल के धारावाहिक बिंदी’ में प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा ‘वसुधा’ और निर्माता संदीप सिंह की वेब सीरीज फौजी 2 में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया है। वे ‘बज्म-ए-दास्तान’ नामक म्यूजिकल स्टोरी टेलिंग शो की संस्थापक भी हैं, जिसे देशभर में सराहना मिल रही है। इसके साथ ही वे वर्तमान में आने वाले कई प्रोजेक्ट का हिस्सा भी होंगी।

कोरोना की दूसरी लहर पड़ी मंद, कब स्कूल जाएंगे बच्चे? केंद्र सरकार ने बताया आगे का प्लान
महाराष्ट्र में बड़ा पुल हादसा : 60 फीट की ऊंचाई से रेल की पटरी पर गिरे  लोग, 8 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ राज्य की वन नीति की विश्व पटल पर गूंज…. लंदन डिजाइन प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण बने छत्तीसगढ़ के डिजाइन
महिला की संदिग्ध मौत: पति ने कहा फांसी लगाकर खुदकुशी की…. परिजनों का आरोप पति व उसके भाई ने मिलकर की है हत्या
हमें मार दीजिए चाहे गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता, लखीमपुर जाने की जिद में राहुल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गिरा अविश्वास प्रस्ताव, सीएम साय बोले- यह प्रस्ताव छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ लोगों के विश्वास के खिलाफ 
Next Article shreekanchanpath 274 # 18 July 2026

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?