ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक
Share
Notification Show More
Latest News
विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
October 8, 2026
तीन विकासखंडों में 9 से 13 अक्टूबर तक होंगी ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं
सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित
October 8, 2026
छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल
October 8, 2026
जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ
अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEntertainmentFeatured

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भेद’ सिनेमाघरों में रिलीज, अर्जुंदा की माटी और लोकरंग की दिखेगी खास झलक

By Mohan Rao Published October 8, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसग‌ढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए सस्पेंस, रोमांच और सामाजिक संदेश से भरपूर फिल्म ‘भेद’ 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पुनर्जन्म की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दर्शकों को अंत तक कहानी से जोड़े रखने का प्रयास करती है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रहीं है और इसे देखने वाले दर्शक फिल्म की कहानी एवं प्रस्तुति को पसंद कर रहे हैं।

फिल्म के प्रमोशन को लेकर गुरूवार को भिलाई के चंद्रा टॉकिज में फिल्म की प्रोडक्शन टीम व कलाकारों ने मीडिया ब्रिफिंग आयोजित की। इस दौरान बताया गया कि फिल्म ‘भेद’ की एक विशेषता यह है कि इसकी लगभग 90 प्रतिशत शूटिंग लोकरंग अर्जुंदा गांव की माटी में की गई है। इस कारण फिल्म में अर्जुंदा की स्थानीय पहचान, परिवेश और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन अर्जुंदा टिकरी निवासी विवेक कमलेकर ने किया है। वे इससे पूर्व नृत्य निर्देशक एवं सह-निर्देशक के रूप में कार्य कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता सत्येंद्र यादव हैं। फिल्म का निर्माण सुदर्शन स्टूडियो के बैनर तले किया गया है, जिसमें कार्यकारिणी संस्था इंद्रावती एंटरटेनमेंट का सहयोग रहा है। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में मन कुरैशी, राया डोंगरिया, रेशमा जैन, हर्ष वर्धन, साहिल दास, उपासना वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह आदि कलाकार मुख्य भूमिका में है

फिल्म निर्माण में लोकरंग अर्जुदा का विशेष योगदान रहा। लोकरंग अर्जुद्रा के संस्थापक एवं निर्देशक स्वर्गीय दीपक चंद्राकर के सुपुत्र आनंद चंद्राकर ने फिल्म की शूटिंग के लिए लोकरंग परिसर को उपलब्ध कराते हुए निर्माण टीम को महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। फिल्म के संगीत निर्देशक अमीर एस. रज़ा हैं. जो भिलाई-चरोदा के निवासी हैं। फिल्म के गीतों को स्वपन भट्टाचार्य, अंकुश भारद्वाज, आदित्य जैन, मिथिलेश्वरी सेन एवं कचन जोशी ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के कुछ गीतों का लेखन गुरुदेव द्वारा आशीर्वाद एवं स्नेह स्वरूप किया गया है, वहीं कुछ गीत निशांत कुमार, भिलाई द्वारा लिखे गए हैं।

‘भेद’ पुनर्जन्म की अवधारणा पर आधारित एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. जिसकी कहानी रहस्य की परतों के साथ आगे बढ़ती है और दर्शकों की जिज्ञासा को अंतिम समय तक बनाए रखती है। फिल्म में समाज में अंधविश्वास के नाम पर फैली कुछ कुरीतियों एवं अराजकताओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। फिल्म में लोकरंग अर्जुदा के प्रसिद्ध गीत ‘लाली बंगला’ से जुड़ा दृश्य विशेष आकर्षण है, जो छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है।

फिल्म की एक और खासियत इसकी पारिवारिक प्रस्तुति है। इसमें किसी प्रकार के अभद्र संवाद का प्रयोग नहीं किया गया है, इसलिए दर्शक इसे पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। ‘भेद’ को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है। फिल्म से जुडे कलाकारों एवं निर्माण टीम ने छत्तीसगढ़ के दर्शकों से सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म देखने तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा, स्थानीय कलाकारों और अपनी लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

You Might Also Like

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ सजने को तैयार, एमसीबी में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित

छूटे व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने दुर्ग-भिलाई में विशेष अभियान, साइंस कॉलेज में प्रशिक्षण कल

अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी

Surajpur : मां-बेटी का मर्डर व रेप केस के आरोपी कुलदीप समेत 3 को मौत की सजा, एक को उम्रकैद

Mohan Rao October 8, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Surajpur : मां-बेटी का मर्डर व रेप केस के आरोपी कुलदीप समेत 3 को मौत की सजा, एक को उम्रकैद
Next Article जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशाॅप का शुभारंभ अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाना ही सहकारिता की सार्थकता-सचिव सहकारिता भारत सरकार डॉ. आशीष भूटानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?