ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
Share
Notification Show More
Latest News
एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन
उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित
October 28, 2026
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण
बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम
October 28, 2026
42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
October 28, 2026
प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री श्री साय
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

By Poonam Patel Published October 28, 2026
Share
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
SHARE

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन 1 से 3 नवंबर 2026 तक राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ में किया जाएगा। मेले में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, उनके आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसरों का विस्तार करना है।

स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

सरस मेले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार कपड़े, बैग-पर्स, पापड़-बड़ी, अचार, मसाले, पान के व्यंजन, शुद्ध बेसन, दाल, मिट्टी के दीये, बांस कला से निर्मित सामग्री, डेयरी उत्पाद, जैविक सब्जियां, फल तथा जैविक चावल सहित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक अवसर प्राप्त करने का मंच मिलेगा।

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ फास्ट फूड का भी मिलेगा स्वाद

मेले में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां आगंतुक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ चाट, गुपचुप, भेल, चाय-कॉफी, फास्ट फूड एवं साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय खानपान और पारंपरिक स्वाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध खाद्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रतिदिन सुबह 11 से रात 10 बजे तक चलेगा मेला

तीन दिवसीय सरस मेला 1 नवंबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर ग्रामीण उत्पादों की खरीदारी और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा जिले के नागरिकों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने तथा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में सहभागी बनने की अपील की गई है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और विकास के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर: रत्नावली कौशल

Poonam Patel October 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम
Next Article एनआईटी रायपुर और आईएनएई का दो दिवसीय आयोजन उप मुख्यमंत्री ने एनआईटी में आयोजित यूथ कॉनक्लेव-कम-नेशनल कॉन्फ्रेंस में तकनीकी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और वैज्ञानिकों को किया संबोधित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?