जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे युवक व महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास 21 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। मामले में बस्तर पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना बोधघाट चौकी बस स्टैण्ड को सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर बस के माध्यम से जगदलपुर से बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में कार्यवाही के लिए टीम बनाकर रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा बस स्टैण्ड में 02 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कार्यवाही कर बस स्टैण्ड के पीछे घेराबंदी कर 02 लोगों को पकड़ा गया जिनमें एक महिला एवं एक युवक। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अंशु मिश्रा एवं श्रीमती इंदु देवी साहनी निवासी गोपालगंज बिहार को होना बताये। जिनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके द्वारा 21 किलोग्राम अवैध गांजा का परिवहन उडीसा सीमा से करते हुए बस स्टैंड से बस के माध्यम से बिहार लेकर जा रहे थे। मामले में दोनो आरोपियेां के कब्जे से कुल 21 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है।
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक धनंजय सिन्हा, सउनि कांतोपानी, विश्वराज सोलंकी, रामविलास नेगी, प्रआर लवन पाणिग्रही, राजेश सिंह, आरक्षक चंदन गोयल, भैरव सिन्हा, सोमेश्वर चंद्राकर, तथा महिला आरक्षक रीना अनंत व महेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




