ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला
पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में एक क्र्रुर पिता ने अपनी 6 महीने की मासूम बेटी को फर्श पर पटक दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि शख्स अपनी पत्नी से नाराज था और उसके चलते ही उसने बेटी को पटक दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बारां जिले के अतरू पुलिस स्टेशन का यह मामला है, जहां मंगलवार की शाम शख्स ने को घटना को अंजाम दिया। एसएचओ रामकिशन गोदारा ने बताया कि पति और पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा हुआ था। पत्नी को डर था कि उसका पति मंगलवार को लौटकर फिर उस पर हमला बोल सकता है। इस डर के चलते वह अपने मायके चली गई थी।

मंगलवार की शाम को वह लौटी थी ताकि बच्चों को भी अपने साथ ले जा सके। इस दौरान उसका एक बार फिर पति से झगड़ा शुरू हो गया क्योंकि वह बच्चों को साथ नहीं भेजना चाहता था। गोदारा ने कहा कि इसी दौरान शख्स ने पत्नी के हाथ से बच्ची को छीन लिया और उसे फर्श पर पटक दिया। बच्ची के सिर पर चोट लगी थी और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची को बुखार था, इसलिए वह उसे लेने आई थी। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा राजस्थान के ही नागौर जिले में एक घटना सामने आई है, जिसमें अधेड़ दंपति ने अलग-अलग पेड़ों से लटककर जान दे दी।

लाडनूं पुलिस थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय सूरजराम और उसकी पत्नी तीजू रात को अपने खेत में गए थे। इसी दौरान उन्होंने अलग-अलग पेड़ों से लटककर जान दे दी। दंपति का बेटा भारतीय सेना का जवान है और फिलहाल राज्य के ही जैसेलमेर में पोस्टेड है। बेटी की भी शादी हो चुकी है। फिलहाल दोनों की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। यही नहीं डूंगरपुर जिले में भी आत्महत्या का एक केस सामने आया है। यहां एक शख्स ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने कहा कि शख्स की पत्नी सुबह उठकर दूध लेने गई थी और जब वह वापस लौटी तो पति को फांसी पर लटका हुआ पाया।

Sanjay Dutt B’day: 308 लड़कियों से इश्क, कुछ ऐसा है संजू बाबा का रौला…
बिजली गिरने से दो की मौत, मरने वालों में एक पांच साल की बच्ची भी शामिल
क्या ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं योगासन ?
क्या आप जानते हैं मां की लोरी बच्चे के लिए है कितनी फायदेमंद?
डीएमएफ से छत्तीसगढ़ में खनन प्रभावितों के जीवन में आई नई रोशनी…. प्रभावितों को मिल रहे शिक्षा, रोजगार के बेहतर अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Hemp smuggling in Bastar. The youth of Bihar came with the woman in the police custody बस्तर में गांजा तस्करी…. बिहार का युवक महिला संग आया पुलिस गिरफ्त में…. एक लाख से ज्यादा की कीमत का गांजा जब्त
Next Article Municipal Commissioner inspected the gardens: On the instructions निगमायुक्त ने उद्यानों का किया निरीक्षण: कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई के उद्यानों में आएगी बहार…. उद्यानों को गुलजार करने की दिशा में निगम कर रहा है काम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?