ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगमायुक्त ने उद्यानों का किया निरीक्षण: कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई के उद्यानों में आएगी बहार…. उद्यानों को गुलजार करने की दिशा में निगम कर रहा है काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगमायुक्त ने उद्यानों का किया निरीक्षण: कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई के उद्यानों में आएगी बहार…. उद्यानों को गुलजार करने की दिशा में निगम कर रहा है काम

By @dmin
Published: September 29, 2021
Share
Municipal Commissioner inspected the gardens: On the instructions
Municipal Commissioner inspected the gardens: On the instructions
SHARE

भिलाई। कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उद्यानों को गुलजार करने की ठान ली है। बारिश के कारण उग आई अनावश्यक झाडिय़ों सहित पूरे उद्यान की सफाई की जा रही है। आयुक्त ने आज उद्यानों को व्यवस्थित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया, उन्होंने जोन एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यान के पूरे स्थल सहित पाथवे की अच्छे से सफाई कराएं उद्यान सुव्यवस्थित तरीके से हो।

निगम एवं बीएसपी क्षेत्र में निगम द्वारा निर्मित विकसित एवं अर्ध विकसित उद्यानों की सफाई निगम कर रहा है। कोरोना काल के दौरान ज्यादा आवाजाही वाले उद्यानों को बंद करने का फैसला लिया गया था। परंतु कोरोना संक्रमण की कमी के चलते उद्यानों को पुन: निर्धारित समय के साथ खुलने के अनुमति दी गई है। अब उद्यानों को फिर से व्यवस्थित किया जा रहा है। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत उद्यान फिर से गुलजार होंगे जहां बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोग उद्यान में आनंद ले पाएंगे। निगम ने उद्यानों के रखरखाव के लिए निविदा पुन: जारी कर दिया है, निविदा की विभागीय प्रक्रिया जारी रहने तक इस दौरान में उद्यानों की सफाई अभियान चलाकर भिलाई निगम के द्वारा की जा रही है।

बारिश की वजह से उद्यानों में अनावश्यक झाडिय़ां उग आई है, घास भी बड़े हो गए हैं, ऐसे में उद्यान विभाग द्वारा गार्डन की संपूर्ण सफाई की जा रही है। पाथवे की सफाई, झाडिय़ों की कटाई, बड़े वृक्ष के फैले हुए शाखाओं की छटाई, घास की कटाई, हेज की कटाई विभागीय तौर पर हो रही है, इसके लिए झाड़ी एवं घास कटाई मशीन भी क्रय की गई है, निगम क्षेत्र के अंतर्गत बहुतायत गार्डन की सफाई की जा चुकी है। वहीं विकसित उद्यानों के निरंतर देखरेख के लिए तथा विकसित 72 उद्यानों के रखरखाव, उद्यानों में सफाई, झाडिय़ों की कटाई, घास की कटाई, पाथवे सफाई एवं पौधों में सिंचाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निविदा जारी किया गया है। निगम के कुछ गार्डन को सामाजिक संस्थाओं ने रखरखाव के लिए लिया है जिसका मेंटेनेंस सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया जा रहा है।

राजधानी में किसान के घर डकैती, 7 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल व तलवार की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
आज से शुरू हो रहा चीन की टेंशन बढ़ाने वाला मालाबार नौसेना अभ्यास, भारत समेत ये 3 देश दिखाएंगे ताकत
Big accident : जगदलपुर में तेंदूपत्ता से भरी ट्रक पलटी, बाल-बाल बची कई जाने
कस्टम मिलिंग के लिए 98 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
Gustakhi Maaf: आखरी ओवर में भूपेश के दनादन छक्के
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला पति-पत्नी के झगड़े में गई मासूम की जान, 6 महीने की बच्ची को पटककर मार डाला
Next Article आरसीबी के लिए काल बने सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, फिर भी विराट कोहली हुए खुश, जानिए वजह आईपीएल 2022: दो नई टीमों के लिए 12 पार्टियों ने डाला टेंडर… 25 अक्टूबर को बीसीसीआई करेगा नई टीमों की घोषणा… लिस्ट में अहमदाबाद सहित इन शहरों के नाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?