ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 से बढ़कर हुई 20 क्विंटल, मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 से बढ़कर हुई 20 क्विंटल, मुख्यमंत्री की घोषणा से किसानों में खुशी की लहर

By Mohan Rao Published March 24, 2023
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा की है । घोषणा के बाद से किसानों में खुशी की लहर है। इस फैसले का स्वागत करते हुए किसानों का कहना है कि अब वे अधिक धान बेच सकेंगे जिससे लाभ भी अधिक होगा।

धान न केवल छत्तीसगढ़ के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन हेै बल्कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भी रचा बसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन मूल्य के तहत प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला राज्य के लगभग 25 लाख किसानों के जीवन में सीधे तौर पर बदलाव लाएगा। इस फैसले से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका फायदा उद्योग और व्यापार जगत को भी मिलेगा।

कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के जामपारा के किसान कृष्ण रजवाड़े ने घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्होंने पिछले सीजन में 28 क्विंटल धान की बिक्री की है और अभी अपने खेत में टमाटर, गोभी भी उगा रहे हैं। उन्हें पहले ही धान बेचकर काफी फायदा हुआ है, अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी से ज्यादा धान बेच सकेंगे।

पोत्रीडांड के किसान कोलेश्वर सिंह बताते हैं कि उन्होंने इस वर्ष 42 क्विंटल धान बेचा है। मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढाकर 20 क्विंटल किए जाने से अब उन्हें अतिरिक्त धान को बेचने की चिंता नहीं रहेगी।

ग्राम ओड़गी के किसान तेजप्रकाश राजवाड़े बताते हैं कि वे 2.5 एकड़ में धान बोते हैं, पिछली बिक्री 15 क्विंटल की हुई थी। उन्हें और उनके परिवार को जैसे ही इस घोषणा के बारे में पता चला सभी बहुत खुश हुए, क्योंकि इससे हमारे जैसे किसानों को और अधिक लाभ मिलेगा। इस घोषणा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा में चर्चा के बाद विनियोग विधेयक 2023 पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हमारे किसान हैं। सम्पूर्ण विश्व आज खाद्य संकट की अग्रसर हो रहा है। इसका मुख्य कारण है कृषि का अलाभप्रद होना। छत्तीसगढ़ सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रही है। उन्हें इनपुट सब्सिडी का लाभ भी दे रहे हैं और अब समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ धान की खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने जा रहे हैं।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Mohan Rao March 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : सीएम बघेल का ट्वीट, कहा- तानाशाह का सबसे बड़ा डर यही कि कि उससे लोग डरना बंद न कर दें
Next Article धनोरा और उमरपोटी पंचायत अब होंगे रिसाली निगम का हिस्सा, एमआईसी में प्रस्ताव पर लगी मुहर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?