ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, भक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम, पहले दिन पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल, भक्तों के लिए विशेष इंतज़ाम, पहले दिन पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

By Mohan Rao
Published: September 23, 2025
Share
SHARE

भिलाई। नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर सार्वजनिक श्री दुर्गा समिति, खुर्सीपार द्वारा इस वर्ष भी प्रदेश का सबसे बड़ा सेवा पंडाल भव्य रूप से सजाया गया है। यह आयोजन 22 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगा। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष और बोल बम सेवा समिति के संस्थापक दया सिंह की पहल पर हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं और पदयात्रियों के लिए विशेष सेवा व्यवस्था की गई है।

नवरात्रि के प्रथम दिन ही वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सेवा पंडाल पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने दया सिंह एवं समिति की सेवा भावना की सराहना की और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित सेवा पंडाल पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का लाभ उठाएं और मां दुर्गा की आराधना में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

सेवा पंडाल में आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क जलपान, भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, गर्म पानी और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। समिति का कहना है कि यह पंडाल केवल सेवा का केंद्र नहीं बल्कि भक्ति और सांस्कृतिक माहौल का संगम बनेगा। दया सिंह ने बताया कि सेवा पंडाल खुर्सीपार, जी.ई. रोड, धर्मकाटा के सामने, भिलाई (जिला दुर्ग) में लगाया गया है। दिनभर सेवा और शाम को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की जाएगी।

विशेष आकर्षण

  • नवरात्र के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित होगी।
  • 25 सितम्बर को जबलपुर से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रो. नीतू बुंदेला माँ विद्याधाम देवी जागरण की भक्ति संध्या प्रस्तुत करेंगे।
  • 27 सितम्बर को गरियाबंद की सांस्कृतिक कला मंच टीम “रंग सरोवर” का आयोजन करेगी।
  • 29 सितम्बर को डोंडी लोहारा (बालोद) की छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था लोक सिरजन सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी, जिसका संचालन संतोष देशमुख करेंगे।
अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में आग, आठ मरीजों की मौत, 40 मरीजों को शिफ्ट किया दूसरे अस्पताल में
युवा शक्ति, अन्नदाता और बुनियादी ढांचे को समर्पित विकसित भारत निर्माण का सशक्त ब्लूप्रिंट है बजट – रिकेश सेन
रायपुर में पत्रकारों से मारपीट, पुलिस का एक्शन… बाउंसर्स का निकाला जुलूस…. गुंडागर्दी पड़ गई भारी
स्मार्ट वर्क और नवाचार से बाल संप्रेक्षण गृह का हुआ कायाकल्प… रचनात्मकता को बढ़ावा देने से आए शानदार नतीजे…. बच्चों के हाथ में किताब और कैनवास भरने नजर आ रही कुची
किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : पदयात्रा पर निकली युवती हिट एंड रन का शिकार, तेज रफ्तार थार चालक ने रौंदा, मौत
Next Article Breaking News : भिलाई के मरोदा जलाशय में बना तैरता सोलर प्लांट, हर साल बनेगी 34 मिलियन यूनिट बिजली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?