ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय के सुशासन पर लगी मुहर, सभी जगह लहराया भाजपा का परचम-रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedMungeliPoliticsRaipur

सीएम साय के सुशासन पर लगी मुहर, सभी जगह लहराया भाजपा का परचम-रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma
Published: February 15, 2025
Share
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल
SHARE

मुंगेली। नगरीय निकायों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने कहा है कि यह हमारे मुख्यमंत्री साय के सुशासन की जीत है, छत्तीसगढ़ के लोगों ने साय जी के सुशासन पर मुहर लगा दी है।

आज चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने प्रदेश के नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी भाजपा सरकार के जनहितैषी कामकाज और लगनशील एवं कर्मठ मुख्यमंत्री विष्णु देव जी साय के सुशासन की जीत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने महज तेरह माह के कार्यकाल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया है, चुनावी संकल्प पत्र के मुताबिक किसानों से उनका पूरा धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। इस वर्ष धान खरीदी के सारे रिकार्ड टूट गए, जबकि धान की खेती का रकबा यथावत है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि धान के समर्थन मूल्य के तहत राशि का बिना देरी किए किसानों को भुगतान किया गया और धान की अंतर राशि कुछ दिनों पहले ही किसान भाइयों के खातों में अंतरित कर दी गई है। इससे किसान भाइयों के जीवन में खुशहाली आई है, यही तो सुशासन है। सुश्री कौशल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की माता बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि हर माह समय पर उनके खातों में भेजी जा रही है। इससे माता बहनों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। वे छोटी छोटी बचत कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं और घर चलाने में बड़ा योगदान देने लगी हैं। माता बहनों और किसानों के साथ ही मजदूर भाइयों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, अल्पसंख्यकों,अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों के भी कल्याण के लिए हमारी भाजपा सरकार प्रण प्राण से काम कर रही है।

रत्नावली कौशल ने कहा है कि एक ओर हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी जहां पूरी दुनिया में मां भारत भारती का मान बढ़ा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हमारे दयावान एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्यों के दम पर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा रहे हैं। राज्य में सुशासन की लहर चल रही है और इस लहर से हमारे समाज का हर तबका तरंगित हो रहा है। इसी सुशासन का परिणाम है कि आज आए चुनाव परिणाम एकतरफा भाजपा के पक्ष में गए हैं। प्रदेश के दस नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत इस बात का साफ संकेत दे रही है कि प्रदेश के लोगों को हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सुशासन रास आ गया है। कांग्रेस के झूठे प्रलाप के बावजूद जनता ने भाजपा से अपना विश्वास बनाए रखा और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया है। रत्नावली कौशल ने कहा है कि विष्णु देव साय जी का जादू गांव गांव में चल रहा है और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा शानदार प्रदर्शन करेगी। सभी जनपद और जिला पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। सभी जनपद व जिला पंचयतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आएंगे।

भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के खात्मे की शुरुआत विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान ही हो गई थी। लोकल बॉडी चुनावों ने तो कांग्रेस की चूलें पूरी तरह हिलाकर रख दी हैं। भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने भाजपा पर भरोसा कायम रखने के लिए प्रदेश की जनता का आभार माना है। उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राज्य के केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल सहित समस्त मंत्रीगण एवं सभी वरिष्ठ नेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
अमृत महोत्सव सम्मेलन के तहत अभाविप का छात्र प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन
Cricket : शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास, एक्स पर बोले- भारत के लिए खेलना सुकून भरा पल
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना दिल जीत रही गरीबों की, फीडबैक पोल में सबने सराहा…. इलाज के बाद ठीक होकर अब सभी लगे है कहने, अब्बड़ बढिय़ा, बने-बने
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने दामाखेड़ा में संत समागम मेले की तैयारियों की समीक्षा की, चाक चौबंद व्यवस्था हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जो लोग नहीं जा सकें महाकुंभ में वो न हो निराश, महाशिवरात्रि के बाद भी संगम क्षेत्र में रहेंगी सुविधाएं, नाव से संगम स्थल पर कर सकेंगे स्नान जो लोग नहीं जा सकें महाकुंभ में वो न हो निराश, महाशिवरात्रि के बाद भी संगम क्षेत्र में रहेंगी सुविधाएं, नाव से संगम स्थल पर कर सकेंगे स्नान
Next Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य तेरह महिना और मोदी की गारंटी, इसी का परिणाम है नगरीय निकाय चुनाव, देश में बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव-दक्ष वैद्य

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?