ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर में घुसकर चाकू व डंडे से पीटकर शख्स को किया अधमरा, उतई पुलिस ने की गिरफ्त में तीन आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRaipur

घर में घुसकर चाकू व डंडे से पीटकर शख्स को किया अधमरा, उतई पुलिस ने की गिरफ्त में तीन आरोपी

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
SHARE

भिलाई। उतई थाना क्षेत्र में रविवार को घर में घुसकर चाकू व डंडे से मारकर शख्स को अधमरा कर दिया। तीन बदमाशों ने मिलकर यह कांड किया। गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  11 मई 2025 के दोपहर करीब 2.20 बजे प्रार्थी रंजीत सिंह अपने घर में था। ग्राम जोरातराई के चंदन कुमार उड़िया और सुरेन्द्र बाग प्रार्थी के घर के सामने गाली गलौच कर रहे थे, प्रार्थी गाली गुप्तार करने से मना किया तो चंदन कुमार उड़िया एवं सुरेन्द्र बाग दोनों एक साथ मिलकर समझाने वाले कौन होते हो कहते हुए चंदन ने अपने पास में रखे धारदार चाकू से वार कर दिया।

इस हमले से रंजीत सिंह के दोनों हाथ की हथेलियां जख्मी हो गई। सुरेन्द्र बाग हत्या करने की नियत से प्रार्थी के सिर के पीछे हिस्से में 03 जगह धारदार चाकू से वार कर चोंट पहुंचाया। प्रार्थी की पत्नि माधुरी और संतोषी बीच बचाव कर सहारा देकर घर अंदर ले गये। पुनः कुछ देर बाद चंदन और सुरेन्द्र अपने अन्य साथी हिमांशु कुर्रे एवं अन्य के साथ प्रार्थी की हत्या करने की नियत से घर के अंदर घुस कर प्रार्थी के साथ चारों हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये। जिससे प्रार्थी के पीठ, दाहिने आंख के ऊपर में चोंट आई। रिपोर्ट पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 180/2025 धारा 109, 118(1), 332(बी), 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम  कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी चंदन कुमार उड़िया,  हिमांशु कुर्रे, सुरेन्द्र बाघ  को जोरातराई से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये । आरोपीगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो नग धारदार चाकू एवं एक डण्डा विधिवत जप्त कर  आरोपियों को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक नेमु प्रसाद साहू, आरक्षक ध्रुव नारायण चन्द्राकर, दुष्यंत लहरे, हुलेश्वर साहू, राजीव दुबे एवं दिलीप सिंह सिदार की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

Smart Policing : पुलिस ने बनवाया ऐसा सॉफ्टवेयर, एक Click में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली
Gustakhi Maaf: गऊ माता की शहादत
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी को तलवार से काटा… सड़क किनारे में मिले शव
स्कूल शिक्षा विभाग में 1227 व्याख्याताओं का प्रमोशन, सरकार ने अब तक जारी किए 7000 से अधिक पदोन्नति आदेश
पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाया, मास्टर माइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी का देश के नाम संदेश: आतंक और आतंक के सरपरस्तों को अलग अलग नहीं देखेंगे, हमला हुआ तो देंगे मुंहतोड़ जवाब
Next Article जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?