ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: केन्द्र ने पैसा दिया तो कोई अहसान नहीं किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: केन्द्र ने पैसा दिया तो कोई अहसान नहीं किया

By Om Prakash Verma
Published: October 2, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. सिंहदेव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा कर रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए दिए तो सिंहदेव ने एक अच्छे मेजबान की तरह इसका समर्थन किया। जुमलों की राजनीति करने वाले कहां चूकते हैं। प्रधानमंत्री ने इसके बाद सिंहदेव की इस टिप्पणी का अपने हक में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने करोड़ों रुपए दिये, यह हम नहीं कह रहे। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री कह रहे। इस बात के दो मायने हैं। पहला तो यह कि भाजपा अब भी मुख्यमंत्री भूपेश और उपमुख्यमंत्री सिंहदेव के बीच की खींचतान के प्रति आशावान है। वह असंतोष को हवा देकर दरार पैदा करना चाहती है। दूसरा यह कि वह भोली-भाली जनता को करोड़ों रुपए का झांसा देना चाहती है। जहां तक केन्द्र द्वारा राज्यों को पैसा देने का सवाल है, केन्द्र यह पैसा कोई अपने घर से नहीं देता। पैसा देकर केन्द्र राज्यों पर कोई अहसान नहीं करता। केन्द्र के पास अपना कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उसके पास जो कुछ भी है वह राज्यों का है। उसका सारा पैसा राज्यों से आता है। पहले जहां वह केवल अपने हिस्से के कर पर निर्भर था वहीं अब खदान और जंगलों पर भी उसने अपना आधिपत्य जमा लिया है। जब अरबों की वसूली करोगे तो करोड़ों तो देने ही पड़ेंगे। गाय का दूध निकालने के लिए उसे चारा तो खिलाना ही पड़ता है। ऊपर से छत्तीसगढ़ में तो स्थिति पहले ही बिगड़ी हुई है। लगभग पांच साल पहले यहां से उसकी सरकार की विदाई हो गई थी। पूरे 15 साल राज करने के बाद भाजपा की सरकार को हाशिए पर जाना पड़ा था। यह स्थिति तब जब 2014 के बाद केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार थी। केन्द्र ने करोड़ों रुपए तो तब भी दिये होंगे। क्या हुआ उन पैसों का? किसके खाते में डाला था सरकार ने वह पैसा? बल्कि इससे अच्छी स्थिति तो रमन सरकार की तब थी जब केन्द्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी। वह लगातार दो चुनाव जीत चुकी थी। उस लगातार जीत की सेटिंग से छत्तीसगढ़ वाकिफ है। केन्द्र में मोदी सरकार के आते ही ऐसा क्या हुआ कि छत्तीसगढ़ से भाजपा की विदाई हो गई? दरअसल, हर गांव में एक ठाकुर होता है। सामने पड़ जाने पर लोग उनके पांव-लागी भी करते हैं। पर दिल से बहुत कम लोग ठाकुरों की इज्जत कर पाते हैं। ठाकुर को मनमानी करने की आदत होती है। ठाकुर अच्छा हुआ तो गांव में खुशहाली होती है। ठाकुर बुरा हुआ तो गांव वालों के लिए जीवन एक दु:स्वप्न की तरह हो जाता है। गांव वालों को यह समझ में नहीं आता कि वह फसल को बचाए या बहू-बेटियों की सुरक्षा का प्रबंध करे।

भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान
गुस्ताखी माफ: राजनीति के दलदल में सभी भांड और आइटम गर्ल
रेमडेसिविर की जगह कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाती थी नर्स….प्रेमी की मदद से बाहर होता था ब्लैक…. पुलिस की पकड़ में प्रेमी, नर्स फरार
बिना फास्टैग न वाहन चलेंगे और न ही मिलेगा थर्ड पार्टी बीमा…. केन्द्र सरकार ने अनिवार्य किया फास्टैग…. एक जनवरी के बाद नहीं मिलेगा मौका
कोविड-19 की नई किस्म की आशंका, 20 दिनों में 19 प्रोफेसर की मौत के बाद जांच के लिए भेजे सैंपल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सितंबर में 10 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन, इस वित्त वर्ष में चौथी बार 1.62 लाख करोड़ के पार
Next Article निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ, लोगों ने साथ बैठकर किया योगाभ्यास

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?