ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेमडेसिविर की जगह कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाती थी नर्स….प्रेमी की मदद से बाहर होता था ब्लैक…. पुलिस की पकड़ में प्रेमी, नर्स फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेमडेसिविर की जगह कोरोना मरीजों को नॉर्मल इंजेक्शन लगाती थी नर्स….प्रेमी की मदद से बाहर होता था ब्लैक…. पुलिस की पकड़ में प्रेमी, नर्स फरार

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
Relief to Corona patients: Now every month 80 million Remedesivir injections will be produced
Relief to Corona patients: Now every month 80 million Remedesivir injections will be produced
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी को लेकर एक अजीब वाक्या सामने आया है। इस मामले ने सभी लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, भोपाल के जेके अस्पताल में एक नर्स कोरोना संक्रमित मरीजों को रेमडेसिविर की जगह नॉर्मल इंजेक्शन लगाकर उसे चुरा लेती थी। इसके बाद ये नर्स चोरी किए हुए रेमडेसिविर को अपने प्रेमी के जरिए ब्लैक में बिकवाती थी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की इस चोरी का खुलासा तब हुआ, जब कोलार पुलिस ने इंजेक्शन की कालाबाजारी को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जेके अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ शालिनी और दानिशकुंज निवासी झलकन सिंह प्रेमी-प्रेमिका हैं। शालिनी अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी कर अपने प्रेमी को ब्लैक में बेचने के लिए देती थी। हालांकि, इस घटना के खुलासे के बाद से ही आरोपी नर्स फरार है। वहीं प्रेमी झलकन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से पुछताछ में झलकन सिंह ने बताया कि अस्पताल में शालिनी मरीजों को रेमडेसिविर की जगह अन्य नॉर्मल इंजेक्शन लगा देती थी। इसके बाद वो रेमडेसिविर इंजेक्शन झलकन को देती थी। झलकन इस इंजेक्शन को बाजार में  20 से 30 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी झलकन सिंह ने बताया कि उसने जेके अस्पताल के ही डॉक्टर शुभम पटेरिया को भी ये इंजेक्शन 13 हजार रुपए में बेचा है। जेके अस्पताल में एडमिट एक मरीज के परिजन ने झलकन सिंह से रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए डील किया था। लेकिन कीमत को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। ऐसे में मरीज के नाराज परिजनों ने गोपनीय तरीके से रेमडेसिविर की कालाबाजारी की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। सूचना के बाद से पुलिस झलकन सिंह पर नजर बनाए हुए थी। सके जेब में इंजेक्शन होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तत्काल उसकी घेराबंदी हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामले की आरोपी नर्स शालिनी वर्मा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 389, 269, 270 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 440.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर में कोरोना मरीज़ों के उपचार के लिये युद्धस्तर पर प्रयास…. ऑक्सीजन बेड्स की संख्या 7 सौ तक बढ़ाने की का काम पूरा
व्यापारी समुदाय की समृद्धि और राष्ट्र निर्माण की कामना के साथ तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ व्यापारियों का दल
Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो
वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Screwed at the arbitrariness of the retail trader… he was selling the goods by opening a shop फुटकर व्यापारी की मनमानी पर नकेल… दुकान खोलकर बेच रहा था सामान… आयुक्त की मौजूदगी में वसूला 5000 जुर्माना… पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को खदेड़ा
Next Article Big contribution of Agarwal Samaj Sector 6 in providing food in lockdown: no one is hungry लॉकडाउन में भोजन उपलब्ध कराने अग्रवाल समाज सेक्टर 6 का बड़ा योगदान: कोई न रहे भूखा इस उद्देश्य भिलाई निगम के साथ समन्वय बनाकर कर रहे कार्य

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?