ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: राजनीति के दलदल में सभी भांड और आइटम गर्ल
Share
Notification Show More
Latest News
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: राजनीति के दलदल में सभी भांड और आइटम गर्ल

By @dmin Published July 10, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
भाजपा के एक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के मौजूदा मंत्री को ‘आइटम गर्ल’ कह दिया। ऐसे नेताओं से इससे ज्यादा की उम्मीद भी नहीं की जानी चाहिए। इनकी कुल जमा राजनीतिक विरासत ही बतौला-बाजी है। पिछले दस सालों से यह पार्टी कुछ मरे हुए और कुछ जिन्दा लोगों पर लांछन लगाकर सत्ता सुख भोग रही है। पंद्रह साल छत्तीसगढ़ पर राज करने के बाद जनता ने इन्हें ऐसी पटखनी दी की छठी का दूध याद आ गया। अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोच रही है। जीवन की तरह राजनीति भी एक रंगमंच है। यहां लोग अलग-अलग किरदारों को जीते हैं। कोई अमिताभ बच्चन बन जाता है तो कई अमरीश पुरी। हकीकत से इसका कोई लेना देना नहीं होता। भाजपा के पूर्व मंत्री की छवि एक पढ़े लिखे समझदार व्यक्ति की बना दी गई, तो जनता ने मान लिया। पर इस छवि के नीचे एक बेहद घटिया सोच का इंसान छिपा है, इसका पता तब चला जब उनके मुंह से ओछी बात निकल गई। एक तरफ उनकी पार्टी बाम्हन-बनिया के अपने इमेज को तोडऩे की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। कभी वह पिछड़़ा वर्ग के आदमी को प्रधानमंत्री बना देती है तो कभी दलित को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाती है। नेता जी और कुछ नहीं तो अपनी पार्टी की इस कोशिश का ही मान रख लेते। उन्होंने एक सीधे-सरल आदिवासी को आइटम गर्ल कह दिया। यह नेता आदिवासी समुदाय से आता है। उसे अपनी लोकपरंपराओं पर शर्म नहीं आती। वह जैसा है, वैसा ही दिखाई देता है। वह शादी की पार्टी में जाकर नाचता-गाता है। आदिवासी अपने कठिन जीवन से खुशियों के पल चुराने के लिए ऐसा ही करते हैं। उन्हें नहीं पता होता कि कल की सुबह उनके जीवन में आएगी या नहीं। दिन भर पेट भरने की जद्दोजहद के बाद वे नाच-गाकर खुशियां मनाते हैं और फिर नींद के आगोश में समा जाते हैं। सुबह आंख खुली तो एक और दिन और नहीं खुली तो कोई बात ही नहीं। जितनी जिन्दगी लिखी थी, हंसते गाते गुजार दी। इस संस्कृति को समझने के लिए इंसान का संवेदनशील होना जरूरी है। यह पार्टी और उसके जमूरे एक और बात भूल रहे हैं। भारत अब वह सनातन भारत नहीं रहा। मदारियों और जमूरों के दिन लदने लगे हैं। लोग भीड़ लगाकर इनका खेला तो देखते हैं पर फैसला अपने विवेक से करते हैं। इनसे न तो वो गंडा-ताबीज खरीदते हैं और न ही सांडे का तेल। सांप-संपेरों के साथ वे सेल्फी लेते हैं पर झांपी में सिक्का डालना भूल जाते हैं। प्रवचन करने वाले बाबाजी भी अब सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए मजबूर हो गए हैं। बिना स्पांसर के उनकी बड़ी-बड़ी बातें भी अब कोई नहीं सुनता। नेता जी आदिवासियों की बातों को सीरियसली नहीं लेते, तो फिर आदिवासी राष्ट्रपति का ढोंग क्यों? पार्टी को बताना चाहिए।

You Might Also Like

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

@dmin July 10, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकली इंजन ऑयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article देर रात बदमाशों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या की…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?