ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने निगम, स्वास्थ्य अमले एवं कोविड कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों की अहम बैठक ली। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार आरोग्य सेतु पर नजर रख रहे हैं। इसमें जो संभावित हाटस्पाट और इमर्जिंग हाटस्पाट दिखा रहे हैं। वहां पर कोरोना संक्रमण की आशंका से निपटने के लिए रणनीतिक रूप से और दक्षतापूर्ण काम होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए सात सूत्रों पर सतत रूप से और प्रभावी कार्य करना है।

Contents
  • सारे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी सर्वे
  • पिंक एरिया पर रहे विशेष नजर
  • अधिक जोखिम वाले दुकानदारों की होगी सैंपल जांच
  • हाटस्पाट फोरकास्ट, यहां के निवासी रखें सुरक्षा का खास ध्यान

इनमें सबसे पहला है क्वारंटीन सेंटर पर और होम क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग। इसके लिए लगे लोगों से लगातार फीडबैक प्राप्त करें। इस संबंध में किसी भी तरह की शिकायत होने पर त्वरित कार्रवाई करें। दूसरी प्रमुख बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अभी बड़ी संख्या में लोग बाहर से आ रहे हैं। विदेशों में बसे लोग भी अपने घरों में लौट रहे हैं। इनके क्वारंटीन की स्ट्रिक्ट मानिटरिंग आवश्यक है। यह मानिटरिंग उनके रायपुर में लैंड करते ही शुरू हो जानी चाहिए। बाहर से आ रहे किसी भी व्यक्ति की जानकारी में चूक नहीं होनी चाहिए। जो लोग ई पास के माध्यम से आ रहे हैं उनके क्वारंटीन पर भी प्रभावी नजर रखें।

सारे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी सर्वे

पूरे नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जाएगा। इसमें बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी के साथ ही सर्दी-बुखार आदि लक्षणों की जानकारी वाले लोगों को चिन्हांकित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि यह काम हर दिन ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। जितने लोगों को बेहतर तरीके से ट्रेस कर पाएं, उतना ही कोरोना को रोक पाने में सफलता मिलेगी।

पिंक एरिया पर रहे विशेष नजर

कलेक्टर ने कहा कि इतिहास रिपोर्ट के अनुसार पिंक एरिया, कंटेनमेंट जोन, पूर्व में कंटेनमेंट रह चुके जोन में नगरीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करे। जिन मरीजों में भी लक्षण मिलते हैं उनके सैंपल ले। उन्हें घर में रहने की हिदायत दें और ऐसा करना सुनिश्चित भी करें। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्र में इस तरह के लक्षण वाले लोग मिलते हैं तो रैपिड टेस्ट किट से इनके सैंपल की जांच करें।

अधिक जोखिम वाले दुकानदारों की होगी सैंपल जांच

कलेक्टर ने कहा कि ऐसी दुकानें जिनमें ग्राहकों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में हैं और ग्राहकों से संपर्क काफी होता है। ऐसे दुकानदारों की आरटी-पीसीआर सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सैलून में काफी संख्या में ग्राहक आते हैं और सीधे संपर्क होता है। उसी प्रकार ट्रांसपोर्ट से जुड़े क्लीनर, ड्राइवर आदि की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। फीवर क्लीनिक में लक्षण वाले मरीजों के आने पर रैपिड टेस्ट किए जाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि लोग सुरक्षा उपाय करें। इसके लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। जहां भी इसका उल्लंघन होता पाया जाता है वहां पर जुर्माना करें। निगम की टीम विशेष रूप से दुकानों का निरीक्षण करें। यहां पर मास्क पहना जाना सुनिश्चित करें।

हाटस्पाट फोरकास्ट, यहां के निवासी रखें सुरक्षा का खास ध्यान

आरोग्य सेतु ने जिले में हाटस्पाट फोरकास्ट चिन्हांकित किये हैं। रिपोर्ट 30 जून को अद्यतन की गई है। इसके मुताबिक भिलाई वेस्ट (490009), सुपेला भिलाई (490023), उरला (490025), अहिवारा (490036), दुर्ग कचहरी (491001), नेवई (491107), चंदखुरी (491221), सुरदोनगर (491993) पिंक एरिया है। एंबर एरिया में आईबीएसबी (490001), दुर्ग (491001), पिसेगॉव (491001) बलोदा (491226) है। भेंडसर (491001), कपसदा (490042), रौंदा (491331), घोटा (491331), पिसेगॉव (491001), देवरी (491331), नंदकट्टी (491001), अहिवारा (490036), मुरमुंदा (490036), बरहापुर (491331), तर्रा (491111), नंदिनी खुंदिनी (490036) नरधा (490024), हिर्री (491001), पेंड्रावन (491331), दारगॉव (491332) सुरडुंग (490024), रिसामा (491221), उरला (490025), करंजा भिलाई (490024), कुम्हारी (490042), नेवरा (493114), धौर (490024), राजपुर (491331), गिरहोला (490036), सेमरिया (491332) है।

मोटापाग्रस्त लोगों में गंभीर रोग और मृत्यु का जोखिम अधिक, वैज्ञानिकों ने बताया बचाव का सबसे कारगर तरीका
नाकामी की वजह से खतरे में कुर्सी, नेपाल के पीएम केपी ओली ने कहा- भारत रच रहा है साजिश
रंगो से सज रही गलियां, चौक-चौराहोंकी दशा सुधारने महिलाएं बना रही मानव श्रृंखला
प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार
Weather Update: 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद
Next Article India to buy 12 Sukhoi and 21 MiG-29 aircraft amid tension with China चीन के साथ तनाव के बीच 12 सुखोई और 21 मिग-29 विमान खरीदेगा भारत, रक्षा मंत्रालय ने दी मंजूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?