ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद
आतंकी समूहों की मदद कर रहे चीन पर उठी उंगलियां, म्यांमार ने दुनिया से मांगी मदद
SHARE

म्यांमार (आईएनडी)। दक्षिण पूर्व एशिया में चीन के सबसे करीबी सहयोगी म्यांमार ने आतंकवादी और विद्रोही समूहों को हथियार मुहैया कराने को लेकर बीजिंग पर उंगली उठाई है। इसके साथ ही म्यांमार ने आतंकी समूहों को दबाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मांगा है। रूस द्वारा संचालित टीवी चैनल ज्वेज्दा को दिए हालिया इंटरव्यू में, म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि म्यांमार में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को ‘मजबूत ताकतों’ का समर्थन हासिल है और हम इनको खत्म करने के लिए अन्य देशों की मदद मांगते हैं।
‘मजबूत ताकतों’ का संदर्भ म्यांमार के पड़ोसी चीन के रूप में देखा जा रहा है। म्यांमार के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जॉ मिन टुन ने बाद में म्यांमार के सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ द्वारा की गई टिप्पणी को विस्तारपूर्वक बताया। प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख अराकान आर्मी (एए) और अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) का जिक्र कर रहे थे, जो पश्चिमी म्यांमार में राखीन राज्य में सक्रिय आतंकवादी संगठन हैं।
उन्होंने साल 2019 में सेना पर हुए माइन अटैक में इस्तेमाल किए गए चीन निर्मित हथियारों के उपयोग पर कहा कि अराकन सेना के पीछे ‘विदेश देश’ का हाथ है। म्यांमार नेतृत्व के लिए चीन पर उंगली उठाना असामान्य है।
जब म्यांमार की सेना ने नवंबर 2019 में प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन आर्मी से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों सहित भारी मात्रा में हथियारों का भंडाफोड़ किया था, जिसकी प्रत्येक की कीमत 70,000 और 90,000 अमेरिकी डॉलरों के बीच थी, तब उन्होंने इन हथियारों का कनेक्शन चीन के साथ बताया था।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुन न्यी ने कहा था कि जब्त किए गए अधिकांश हथियार ‘चीनी हथियार’ हैं। हालांकि, चीन आधिकारिक रूप से इस बात से इनकार करता रहा है कि वह म्यांमार में आतंकवादी समूहों को हथियार सप्लाई करता है लेकिन म्यांमार में इस तरह के इनकार पर अक्सर संदेह किया जाता रहा है।

नीट की तैयारी में भाभी करती थी डिस्टर्ब, इस वजह से देवर ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी
गैस लीक से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची, NDRF व फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर… एक्सपर्ट करेंगे हादसे की जांच  
लॉकडाउन का जिले में दिखा असर.. बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा… सड़क से लेकर गली मोहल्ले तक सब सूने…. पुलिस एवं निगम की टीम लगातार करती रही मॉनिटरिंग
बिग ब्रेकिंग: हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को किया खारिज, निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस लेने की मिली मंजूरी
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला सत्र न्यायालय दुर्ग, राजनांदगांव और नए न्यायालय भवन भिलाई का किया औचक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया
Next Article प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?