ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान
स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा न्यू इंडिया @75 जागरूकता अभियान
SHARE
  • छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के अभियान के लिए वर्चुअल बैठक में तय की गई रूपरेखा
  • युवाओं और किशोरों को 3 चरणों में एड्स, टीबी और रक्तदान के संबंध में किया जाएगा जागरूक

रायपुर। भारत सरकार देश के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ 2022 के उपलक्ष्य में विकास को जनआंदोलन से जोड़ते हुए नए भारत @75 की अवधारणा के साथ जन-जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। जागरूकता अभियान में सभी राज्यों के 75 स्कूलों और 75 कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही भारत सरकार के सभी विभाग और मंत्रालय भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसी तारतम्य में प्रथम चरण के जागरूकता अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त से राज्य के 25 आरआरसी और 25 विद्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ सचिव द्वारा एचआईवी, टीबी और रक्तदान जागरूकता गतिविधयों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रथम चरण का यह अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता महाविद्यालयों और विद्यालयों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा राज्य के उच्च प्राथमिकता वाले जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में न्यू इंडिया ञ्च75 जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण के लिए दुर्ग और बेमेतरा जिले को चिन्हित किया गया है।

बैठक में बताया गया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं और किशोरों में एचआईवी, टीबी और रक्तदान के संबंध में जागरूकता को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एचआईवी की रोकथाम और उससे पीडि़त लोगों के प्रति भेद-भाव को कम करने का प्रयास और स्वेच्छिक रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। लोगों को इलाज कहां और कैसे कराना है इसकी जानकारी दी जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में कोविड की स्थिति को देखते हुए भौतिक या ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों का आयोजन होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति भी गठित की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक अध्यक्ष, अतिरिक्त परियोजना संचालक उपाध्यक्ष और एडी यूथ संयोजक हैं।

बैठक में स्कूल शिक्षा, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, समाज कल्याण और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी, राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के नोडल अधिकारी, दुर्ग और बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,एचआईवी/टीबी के जिला नोडल अधिकारी,जिला शिक्षा अधिकारी सहित तकनीकी विश्वविद्यालय और हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

हंदवाड़ा के बाद कुपवाड़ा में नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, बरामद हेरोइन की कीमत 65 करोड़ रुपये
ब्रेकिंग न्यूज: प्रदेश में अब योजनाओं के तेज रफ्तार क्रियान्वयन की तैयारी… सीएम बघेल अगले 15 दिनों तक लगातार करेंगे विभिन्न विभागों की समीक्षा
12 धमाकों से दहली राजधानी कीव, यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद
राजनांदगांव का कांग्रेस विधायक भी कोरोना पॉजिटिव: जिले में आज मिले 15 मामले
किसान आंदोलन का असर: दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद… घर से काम करने वालों के साथ ऑनलाइन कक्षाएं प्रभावित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 287 # 30 july 2021
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation तीन वर्षों से अटका है भारत माला से प्रभावित किसानों का मुआवजा, विधानसभा में अरुण वोरा ने लगाया ध्यानाकर्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?